ICICI Bank का बड़ा दांव! 2017 के बाद पहली बार जुटाएगा 500 मिलियन डॉलर

Newspoint

देश के दूसरे सबसे बड़े निजी बैंक ICICI Bank की 2017 के बाद पहली बार बड़े स्तर पर अमेरिकी डॉलर बॉन्ड जारी करने की तैयारी है. सूत्रों के मुताबिक, बैंक विदेशी बाजार से कम से कम 50 करोड़ डॉलर जुटाने की योजना बना रहा है.

Newspoint

बताया जा रहा है कि बैंक आने वाले कुछ हफ्तों में ग्लोबल मीडियमटर्म नोट प्रोग्राम के तहत यह फंड जुटाएगा. यह विदेशी बाजार में कर्ज जारी करने का एक खास प्लेटफॉर्म होता है.

Hero Image
RBI की नई सुविधा का मिलेगा फायदा

सूत्रों का कहना है कि ICICI Bank यह कदम भारतीय रिजर्व बैंक की हालिया राहत के बाद उठा रहा है. RBI ने विदेशी कर्ज लेने वाले योग्य संस्थानों के लिए रियायती विदेशी मुद्रा स्वैप सुविधा शुरू की है. इसका मकसद भारतीय बैंकों को विदेश से सस्ता फंड जुटाने के लिए प्रोत्साहित करना है.

2017 के बाद पहली बड़ी डॉलर बॉन्ड डील

अगर यह सौदा पूरा होता है, तो यह 2017 के बाद ICICI Bank की पहली बड़ी अमेरिकी डॉलर बॉन्ड बिक्री होगी. उस समय बैंक ने भी 50 करोड़ डॉलर जुटाए थे. सूत्रों के मुताबिक, इस डील को पूरा कराने के लिए ICICI Bank कई वैश्विक निवेश बैंकों के साथ बातचीत कर रहा है. हालांकि, इस मामले पर टिप्पणी के लिए भेजे गए Bloomberg के ईमेल का बैंक ने कोई जवाब नहीं दिया.