महेंद्र सिंह धोनी का नया बिजनेस, अब सोलर कारोबार की तगड़ी फंडिंग

Newspoint

भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर स्टार्टअप जगत में बड़ा दांव लगाया है. धोनी ने अपने फैमिली ऑफिस Midas Deals के जरिए रूफटॉप सोलर स्टार्टअप SolarSquare में निवेश किया है. खास बात यह है कि निवेश के साथसाथ धोनी अब कंपनी के ब्रांड एंबेसडर की भूमिका भी निभाएंगे. हालांकि, कंपनी ने यह नहीं बताया है कि धोनी ने कितनी राशि का निवेश किया है.

510 करोड़ रुपये की फंडिंग का हिस्सा

धोनी का यह निवेश SolarSquare के हाल ही में पूरे हुए 53 मिलियन डॉलर के Series C फंडिंग राउंड का हिस्सा है. इस फंडिंग राउंड की अगुवाई मौजूदा निवेशक Lightspeed ने की है. ये समाचार आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है। इसके अलावा Lowercarbon Capital, Rainmatter और Good Capital ने भी कंपनी में निवेश किया है. कंपनी का कहना है कि धोनी का जुड़ना भारत के घरेलू रूफटॉप सोलर बाजार की संभावनाओं पर उनके भरोसे को दर्शाता है.

Hero Image