दिल्ली के ट्रेड फेयर में महंगी होगी एंट्री… आम दर्शकों के टिकट 67% तक महंगे, जानें नई कीमतें
India International Trade Fair 2026: देश की राजधानी दिल्ली में 45वे इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर का आयोजन होने वाला है. इस मेले का आयोजन 13 नवंबर से भारत मंडपम में किया जाने वाला है. ट्रेड फेयर के टिकट आम दर्शकों के लिए 25 से 67 फिसदी महंगे कर दिए गए हैं. चार साल बाद ट्रेड फेयर के दामों में बढ़ोतरी की गई है, जबकि 14 से 18 नवंबर तक जो बिजनेस डे होगा, उसके टिकट की कीमत पहले की तरह 500 रुपये रहेगी.
13 नवंबर को ट्रेड फेयर के उद्घाटन के अलावा कोई व्यावसायिक गतिविधि नहीं होगी. आम लोगों के लिए मेला 19 नवंबर को खुलेगा, जोकि 27 नवंबर तक खुला रहेगा. बिजनेस डे 14 से 18 नवंबर तक रहेंगे. इस साल सामान्य दिनों में वयस्कों का टिकट 80 रुपये से बढ़ाकर 100 रुपये कर दिया गया है. वीकेंड पर अब ट्रेड फेयर में एंट्री पाने के लिए 200 रुपये खर्च करने होंगे. पहले 150 खर्च करने पड़ते थे.
बच्चों के टिकट भी हो गए महंगेबच्चों के टिकट भी महंगे हो गए हैं. सामान्य दिनों में बच्चों का टिकट 40 से बढ़ाकर 50 रुपये और वीकेंड पर 60 से 100 रुपये कर दिया गया है. इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गनाइजेशन की चेयरमेन कमिटी ने 28 अक्टूबर को टिकटों के दाम बढ़ाने का प्रस्ताव मंजूर किया था. माडिया रिपोर्टेस के अनुसार, आईटीपीओ के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर प्रेमजीत लाल ने कहा कि टिकटों के प्राइज आमदनी बढ़ाने के लिए नहीं, बल्कि उन्हें राउंड फिगर में रखने के उद्देश्य से बदले गए हैं. कीमतें ज्यादा नहीं बढ़ाई गई हैं.
कोरोना के बाद भी साल 2022 में ट्रेड फेयर में आम दर्शकों के लिए टिकट में 25 से 33 फीसदी से कुछ अधिक बढ़ोतरी की गई थी. उस समय भी बिजनेस डे के टिकटों के दाम नहीं बढ़े थे. बता दें कि ये ट्रेड फेयर साल 1979 से आयोजित किया जा रहा है. ऐसा पहली बार हो रहा है कि उद्घाटन के लिए पूरा दिन अलग रखा गया है. अब तक मेले की शुरुआत 14 नवंबर से होती थी.
1979 में पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन की तारीख 14 नवंबर को ट्रेड फेयर की शुरुआत की गई थी. यही मेले की तारीख भी रखी गई थी. 14 दिन तक चलने वाले मेले की पहली बार इस साल तारीख बदली गई है.