जॉन सीना की फिर WWE रिंग में वापसी, BACKLASH से पहले बड़ा ऐलान; रेसलमेनिया में भी निभाई थी खास भूमिका

Newspoint

WWE के दिग्गज रेसलर जॉन सीना को हाल ही में फैंस ने के दौरान होस्टिंग करते हुए माइक के साथ देखा था। सीना ने इससे पहले पिछले साल दिसंबर में आखिरी बार अपनी फाइट लड़ी थी। उसके बाद उन्होंने रिटायरमेंट का फैसला किया था। अब सीना एक बार फिर से रिंग में वापसी के लिए तैयार हैं। उनकी वापसी होगी इसी महीने होने वाले बैकलैश पीपीवी इवेंट में।

जॉन सीना की फिर WWE रिंग में वापसी, BACKLASH से पहले बड़ा ऐलान; रेसलमेनिया में भी निभाई थी खास भूमिका

इसका ऐलान एक्स पर पोस्ट करते हुए किया गया है। आपको बता दें कि बैकलैश 2026 का आयोजन 9 मई को होगा। इसका आयोजन फ्लोरिडा के टेम्पा स्थित बेंचमार्क इंटरनेशनल एरीना में होगा। इससे पहले एक्स पर रेसलिंग ऑप्स नाम के एक्स हैंडल ने खुलासा किया है।

Hero Image

हालांकि, सीना का रोल क्या होगा यह अभी तय नहीं है। वह बतौर होस्ट भी नजर आ सकते हैं। साथ ही इस इवेंट में डैनहाउसेन का डेब्यू होने की भी जानकारी मिली है। एरिना की तरफ से भी खुलासा हुआ है कि जॉन सीना वापसी करेंगे।

अंतिम मुकाबले में सीना को मिली थी हार

ने पिछले साल 13 दिसंबर को अपनी आखिरी फाइट लड़ी थी। उन्होंने इसके बाद अपना रिटायरमेंट लिया था। रिटायर होने से पहले सीना ने कई पुराने चिर प्रतिद्वंद्वी सीएम पंक, एजे स्टाइल्स, ब्रॉक लैसनर और रैंडी ऑर्टन का सामना किया था। उनका सफर भी मिलाजुला रहा था। उनके करियर का अंत गुंथर के खिलाफ मैच में हार से हुआ था।

The Benchmark International Arena in Tampa, FL is officially advertising that John Cena will be making an appearance at ‘BACKLASH’ next Saturday. pic.twitter.com/NwC8vQvQl7

— Wrestle Ops May 3, 2026

कैसा रहा जॉन सीना का करियर?

जॉन सीना ने 2002 में अपना के साथ करियर शुरू किया था। उनके पूरे रेसलिंग करियर की बात करें तो उन्होंने अपने करियर में 2320 मैचों में अभी तक रेसलिंग की और उसमें से 1818 मैच जीते। उन्होंने अपने करियर में 78.4 प्रतिशत मुकाबले जीते। जबकि सिर्फ 444 मैच वह हारे और 58 मुकाबले ड्रॉ हुए। WWE में सीना ने PPVs और PLEs मिलाकर कुल 178 फाइट लड़ीं जिसमें से 102 में उन्हें जीत मिली और 73 में हार। वह रिकॉर्ड 17 बार के WWE चैंपियन बने।

WWE Couples: ट्रिपल एच से द अंडरटेकर तक, 5 दिग्गजों ने साथी रेसलर्स से ही की शादी

WWE के कई ऐसे दिग्गज रेसलर हैं जिन्होंने कंपनी के अंदर ही अपने जीवनसाथी को ढूंढ लिया। इस लिस्ट में ट्रिपल एच और द अंडरटेकर जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं।