Tata Avinya का डैशबोर्ड डिजाइन हुआ लीक, नई इलेक्ट्रिक SUV में मिल सकते हैं कई प्रीमियम फीचर्स
टाटा अविन्या, जो एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक व्हीकल सबब्रांड है, इस साल के आखिरी तक लॉन्च हो सकता है. इसका कोडनेम P2 है और Tata Avinya X इस नए नाम के तहत आने वाला पहला प्रोडक्शन मॉडल होगा. लॉन्च से पहले ही इस इलेक्ट्रिक SUV के डैशबोर्ड के पेटेंट डिजाइन की तस्वीरें इंटरनेट पर लीक हो गई हैं.
इनमें टच कंट्रोल वाला नया स्टीयरिंग व्हील और बीच में ‘‘ लिखा हुआ दिखाई दे रहा है. डैशबोर्ड का डिज़ाइन अच्छा है. कॉन्सेप्ट मॉडल की तरह ही, प्रोडक्शन के लिए तैयार अविन्या एक्स में साउंडबार के ऊपर डैशबोर्ड में इंटीग्रेटेड स्क्रीन होने की संभावना है. इसमें 5 सीटों का कॉन्फ़िगरेशन होगा, जिसमें पीछे की बेंच स्टाइल सीटों और आगे की बकेट सीटों दोनों में पर्याप्त लेगरूम मिलेगा. कॉन्सेप्ट मॉडल में घूमने वाली फ्रंट सीटें थीं, हालांकि यह देखना बाकी है कि यह फीचर प्रोडक्शन मॉडल में आएगा या नहीं.