मम्मी सो जाए तो चैट करूं' बॉयफ्रेंड से करना था बात, मां ने किया मना तो 3 महीने तक ऐसे तड़पाया
कहते हैं बेटियों को मां से एक अलग ही लगाव होता है, लखनऊ के कृष्णानगर इलाके में तो इस बात को एकदम गलत साबित कर दिया. यहां एक बेटी ने इंस्टाग्राम पर एक लड़के से बात करने के लिए अपनी मां के साथ कुछ ऐसा किया कि जान आप भी हैरान हो जाएंगे. चलिए आपको बताते हैं पूरा मामला क्या है.
दरअसल, कृष्णानगर की एक 15 साल की किशोरी ने इंस्टाग्राम पर पड़ोस के लड़के से बातचीत करने के लिए तीन महीने तक अपनी मां के खाने में नींद की गोलियां मिलाईं. किशोरी की मां, जो बुटीक चलाने के साथ ही घरों में खाना बनाने का काम करती हैं, पिछले कुछ महीनों से लगातार कमजोरी और गहरी नींद की समस्या से जूझ रही थीं. उन्हें यह समझ नहीं आ रहा था कि वह बिना दवा लिए क्यों इतनी थकी-थकी और सुस्त महसूस कर रही हैं. जब उन्होंने डॉक्टर से जांच कराई तो रिपोर्ट में नींद की गोलियों का अत्यधिक असर सामने आया. डॉक्टर की बात सुनकर मां हैरान रह गईं, क्योंकि उन्होंने ऐसी कोई दवा ली ही नहीं थी.
बेटी ने बताया सच