नहाने के पानी में अमरूद की पत्तियां डालने से क्या होता है, जानें फायदे और इस्तेमाल का सही तरीका
हिमाचली खबर: अमरूद की पत्तियां सिर्फ सेहत ही नहीं, बल्कि त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद मानी जाती हैं। इसलिए कई लोग नहाने के पानी में अमरूद की पत्तियां डालकर नहाते हैं। इससे स्किन को कई फायदे मिल सकते हैं। इनमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीऑक्सीडेंट गुण स्किन की कई समस्याओं से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं। साथ ही यह शरीर की बदबू कम करने और स्किन को फ्रेश महसूस कराने में भी सहायक माना जाता है। जानिए नहाने के पानी में अमरूद की पत्तियां डालने के फायदे और इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका।
-
मुंहासे और फुंसियां दूर करे: नहाने के पानी में अमरूद की पत्तियां मिलाने से इसके एंटीबैक्टीरियल गुण पीठ और शरीर पर होने वाले मुंहासों व दानों को सुखाने में मदद करते हैं।
-
त्वचा की खुजली से राहत: अगर आपको स्किन में जलन, एलर्जी या रैशेज की समस्या हो रही है, तो अमरूद की पत्तियों के पानी से स्नान करें। यह पानी खुजली को शांत करने और त्वचा को राहत देने में काफी असरदार है।
-
पसीने की बदबू को दूर करे: अगर गर्मियों में आपके शरीर से बहुत ज़्यादा बदबू आती है तो नहाने के पानी में अमरूद की पत्तियां मिलाएं। ऐसा करने से शरीर का बैक्टीरिया खत्म होता है, जिससे दिनभर पसीने की दुर्गंध से छुटकारा मिलता है।
-
त्वचा में कसाव लाए: इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को जवां बनाए रखते हैं और बढ़ती उम्र के लक्षणों को धीमा करने में मदद करते हैं।
लगभग 10 से 15 ताजी और साफ अमरूद की पत्तियां लें। इन्हें 1 लीटर पानी के साथ 10 से 15 मिनट तक उबालें, जब तक कि पानी का रंग हल्का हरा न हो जाए। पानी को थोड़ा ठंडा होने दें और फिर पत्तियों को छानकर अलग कर लें। अब इस तैयार अर्क को अपनी बाल्टी के सामान्य नहाने के पानी में अच्छी तरह मिला लें। इस हर्बल पानी से स्नान करें। बेहतर परिणाम के लिए इसे शरीर पर 510 मिनट तक लगा रहने दें और फिर सादे पानी से धो लें