IND vs ENG: भारत के खिलाफ पहले T20I मैच के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग-11 का एलान, किन खिलाड़ियों को मिली जगह?
भारत के खिलाफ होने वाले पहले टी20 मैच के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग11 का एलान कर दिया है। दोनों टीमों के बीच मुकाबला 1 जुलाई को खेला जाना है।
भारत के खिलाफ चेस्टर ले स्ट्रीट में होने वाले पहले टी20 मैच के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग11 का एलान कर दिया है। हैरी ब्रूक की कप्तानी में इंग्लिश टीम भारत के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। इसका पहला मुकाबला बुधवार, 1 जुलाई को खेला जाना है। मुकाबले से एक दिन पहले ही अंग्रेजों ने अपनी प्लेइंग11 का एलान कर दिया है।
आयरलैंड के खिलाफ हार झेलकर आ रही टीम इंडिया को पहले से पता होगा कि उनके खिलाफ क्या ग्यारह मैदान पर उतरने वाली है। ऐसे में भारतीय टीम बेहतर तरीके से रणनीति बना सकती है। इंग्लिश टीम की कप्तानी ब्रूक के हाथों में है। तो वहीं जोस बटलर और फिल सॉल्ट जैसे धाकड़ बल्लेबाज पारी की शुरुआत करते हुए दिखाई देंगे।
इंडिया वर्सेस इंग्लैंड पहला T20I मैच कब और कहां खेला जाएगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मैच चेस्टर ले स्ट्रीट में खेला जाएगा। ये मुकाबला बुधवार, 1 जुलाई को होगा। मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार रात के 10 बजे से होगी।
इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग11 का एलान किया
भारत के खिलाफ पहले मुकाबले के लिए इंग्लिश टीम ने अपनी प्लेइंग11 का एलान कर दिया है। टीम में फिल सॉल्ट और जोस बटलर पारी की शुरुआत करते हुए दिखाई देंगे। हैरी ब्रूक तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आएंगे, जो इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उनके अलावा भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार शतक लगाने वाले जैकब बेथेल को भी अंतिम ग्यारह में जगह मिली है। बेथेल चौथे नंबर पर बैटिंग करेंगे।