काशी विश्वनाथ धाम पहुंचीं डिंपल यादव: मंगला आरती में हुई शामिल, अखिलेश यादव के स्वास्थ्य के लिए की प्रार्थना
Dimple Yadav Kashi Vishwanath Dham Visit: धर्मनगरी वाराणसी में आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी और मैनपुरी सांसद डिंपल यादव ने अपने परिवार के साथ श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचकर प्रातःकालीन प्रसिद्ध मंगला आरती में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने पूरे श्रद्धा भाव से बाबा विश्वनाथ के दर्शनपूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
मंदिर में पूजाअर्चना के बाद सांसद डिंपल यादव ने भगवान शिव से अखिलेश यादव के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और जनसेवा के उनके संकल्प को निरंतर शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। साथ ही प्रदेश और देश में सुख, शांति, समृद्धि तथा सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की भी कामना की।
बाबा विश्वनाथ के जयकारों से गूंज उठा पूरा परिसरमंगला आरती के दिव्य और आध्यात्मिक वातावरण में डिंपल यादव पूरी श्रद्धा के साथ पूजा में शामिल हुईं। उनके मंदिर पहुंचने पर वहां मौजूद श्रद्धालुओं ने भी उनका अभिवादन किया और बाबा विश्वनाथ के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा।
बनारसी मिठाई का लिया स्वादबता दें कि दर्शन के बाद डिंपल यादव ने अपने परिवार के साथ चौक स्थित एक प्रसिद्ध मिष्ठान की दुकान पर बनारसी मिठाई का स्वाद भी लिया। इस दौरान सपा के पूर्व पार्षद रंजना यादव और उनके पति मनीष यादव ने डिंपल यादव को अंग वस्त्र और मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया।