Eating Raisins: रोजाना भीगी हुई किशमिश खाने से त्वचा पर आएगा नेचुरल ग्लो, बाल होंगे लंबे-घने; जानें 10 जबरदस्त

Newspoint

Raisins for Skin and Hair: किशमिश सिर्फ एक मीठा और पौष्टिक ड्राई फ्रूट ऑप्शन ही नहीं है बल्कि यह एक बेहतरीन स्नैक के साथसाथ विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर नेचुरल पावरहाउस है, जो त्वचा और बालों दोनों के लिए बहुत फायदेमंद है।

Newspoint

इसे रोजाना भिगोकर खाने से गट हेल्थ भी अच्छा रहता है। किशमिश को रात भर भिगोकर खाने से शरीर को अंदर से पोषण मिलता है। इसके लगातार सेवन से त्वचा साफ और चमकदार बनती है और बाल स्वस्थ व मज़बूत होते हैं।

Hero Image
किशमिश के फायदे

किशमिश में मौजूद आयरन, पोटैशियम, B विटामिन और पॉलीफेनोल्स ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से लड़ते हैं, कोलेजिन बनाने में मदद करते हैं और स्कैल्प व त्वचा को हाइड्रेटेड रखते हैं। अपनी रोजाना की डाइट में किशमिश को शामिल करना आपकी नेचुरल सुंदरता को अंदर से निखारने का एक आसान और असरदार तरीका है।

त्वचा के लिए किशमिश खाने के फायदे
  • नेचुरल चमक देती है

किशमिश में रेस्वेराट्रोल जैसे एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं, जो खून को साफ करने और टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करते हैं। इससे त्वचा साफ, चमकदार और स्वस्थ दिखती है।

  • स्किन को बनाती है यंग फॉरएवर

इसमें मौजूद ज्यादा एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं, जिससे बारीक रेखाएं, झुर्रियां और त्वचा का ढीलापन कम होता है।

  • धूप से होने वाले नुकसान से त्वचा को बचाती है

किशमिश में फेनोलिक कंपाउंड्स होते हैं, जो त्वचा की कोशिकाओं को UV किरणों से होने वाले नुकसान से बचाते हैं और धूप के संपर्क में आई त्वचा को ठीक करने में मदद करते हैं।

किशमिश

  • मुहांसे और ब्रेकआउट्स कम करती है

किशमिश खून में टॉक्सिन्स को कंट्रोल करने और पाचन को बेहतर बनाने में मदद करती है, जिससे मुहांसे और सूजन कम होते है।

  • पिगमेंटेशन में है कारगर

किशमिश में मौजूद आयरन और विटामिन ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाते हैं, जिससे त्वचा का रंग एक जैसा और चमकदार बन जाता है।

बालों के लिए किशमिश खाने के फायदे
  • बालों की ग्रोथ बढ़ाती है

किशमिश आयरन, पोटैशियम और विटामिन C से भरपूर होती है। इसमें ऐसे पोषक तत्व हैं जो स्कैल्प तक ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं और हेयर फॉलिकल्स को स्टिम्युलेट करते हैं। बालों को पतला होने और झड़ने से रोकता है। आयरन से भरपूर किशमिश हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ाने में मदद करती है। स्कैल्प तक ऑक्सीजन अच्छी तरह पहुँचने से बालों की जड़ें मज़बूत होती हैं और बाल कम झड़ते हैं।