Lucknow Student Protest: लखनऊ में टीचर्स की कमी को लेकर सड़क पर उतरीं स्कूली छात्राएं, CM को मौके पर बुलाने की मांग, तीन दिन पहले भी इसी स्कूल को लेकर छात्रों ने किया था चक्काजाम
Lucknow School Student Protest: दिल्ली के जेन जी प्रोटेस्ट के बाद अब सभी जागरुक होते नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में आज 17 अगस्त को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्कूल में टीचर्स की कमी को लेकर अब छात्राएं सड़क पर उतर आई हैं।
स्कूल में शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर उन्होंने सड़कों पर प्रदर्शन किया। सभी छात्राएं सीएम योगी आदित्यनाथ को बुलाने की मांग पर अड़ी हैं। पूरा मामला जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय का बताया जा रहा है।
Next Story