हार्दिक पांड्या को 'छीनने' के लिए इन 2 फ्रेंचाइजियों में मची भयंकर होड़, मुंबई इंडियंस की शर्त ने उड़ाए होश
मुंबई इंडियंस के आईपीएल 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद हार्दिक पांड्या दूसरी टीम में जा सकते हैं। इसके लिए दो फ्रेंचाइजी ने उनके लिए दिलचस्पी दिखाई है।
भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के मुंबई इंडियंस से अलग होने की अटकलें तेज हो गई हैं। पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस को उनके संभावित ट्रेड के लिए कम से कम दो फ्रेंचाइजियों से संकेत मिले हैं।
इनमें एक कोलकाता नाइट राइडर्स और दूसरी राजस्थान रॉयल्स है। आईपीएल से जुड़े एक सूत्र ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि केकेआर और मुंबई इंडियंस के शीर्ष प्रबंधन के बीच हार्दिक को लेकर कई दौर की बातचीत हो चुकी है। मुंबई इंडियंस में हार्दिक की दूसरी पारी उतारचढ़ाव भरी रही है। उनकी कप्तानी में टीम केवल एक बार प्लेऑफ में पहुंच सकी है।
हार्दिक पांड्या को लेकर KKR ने दिखाई दिलचस्पी
Next Story