ऑफ-रोडिंग लवर्स के लिए खुशखबरी! Kawasaki की नई बाइक ₹2.19 लाख में लॉन्च, एडवांस ABS फीचर्स के साथ
Kawasaki India ने अपनी नई MY27 KLX230 S बाइक लॉन्च की है, जो एक रोडलीगल डुअलस्पोर्ट बाइक का आसान और ज्यादा किफायती वर्जन है.इसकी कीमत ₹2.19 लाख रखी गई है. इस बाइक को खास तौर पर ज्यादा लोगों के लिए ऑफरोड राइडिंग को आसान बनाने के लिए बनाया गया है.इसमें लोअर सीट हाइट और नए एर्गोनॉमिक्स दिए गए हैं, जिससे अलगअलग हाइट वाले राइडर्स इसे आसानी से चला सकते हैं और ऑफरोडिंग का बेहतर एक्सपीरियंस ले सकते हैं.
इस नए मॉडल की सबसे बड़ी खासियत इसकी 830 mm सीट हाइट है, जो स्टैंडर्ड से लगभग 50 mm कम है.कम सीट हाइट की वजह से छोटे कद के राइडर्स और नए सीखने वालों के लिए बाइक चलाना आसान हो जाता है. इससे उन्हें दोनों पैर जमीन के ज्यादा करीब रखने में मदद मिलती है, जिससे स्लो स्पीड पर चलाते समय और ऑफरोड ट्रेल्स पर राइड करते समय कॉन्फिडेंस बढ़ता है.
233 सीसी इंजन और 6स्पीड गियरबॉक्सS में वही 233 सीसी, एयरकूल्ड, फ्यूलइंजेक्टेड, सिंगलसिलेंडर इंजन लगा है जो 7,800 rpm पर 19 PS की पावर और 6,400 rpm पर 19 Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है. यह इंजन छहस्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा है और इसे शहरी और ऑफरोड दोनों तरह की राइडिंग के लिए दमदार लो और मिडरेंज परफॉर्मेंस देने के लिए ट्यून किया गया है.इस मोटरसाइकिल का वजन 139 किलोग्राम है, जबकि 7.5 लीटर का फ्यूल टैंक वीकेंड ट्रेल राइड्स और रोजाना आनेजाने के लिए पर्याप्त राइडिंग रेंज प्रोवाइड करेगा.
दमदार फीचर्स से लैसKLX230 S में टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क और कावासाकी के यूनिट्रैक रियर मोनोशॉक सस्पेंशन के साथ डुअलस्पोर्ट बाइक की खूबियां बरकरार हैं. ब्रेकिंग के लिए इसमें डुअलपिस्टन कैलिपर के साथ 290 मिमी का फ्रंट डिस्क और सिंगलपिस्टन कैलिपर के साथ 230 मिमी का रियर डिस्क दिया गया है. कावासाकी में ABS भी है, जिससे राइडर ऑफरोड राइडिंग के दौरान सिस्टम को डिसेबल कर सकते हैं.इस मोटरसाइकिल में आगे 21 इंच और पीछे 18 इंच के वायरस्पोक व्हील लगे हैं, जिन पर ड्यूलपर्पस टायर हैं. दूसरे फीचर्स में एलईडी लाइटिंग, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और हल्का हैंडलिंग सिस्टम शामिल हैं.