LSG ने IPL 2027 के लिए इस खिलाड़ी को बनाया अपना कप्तान, ऋषभ पंत की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन रहा खराब

Newspoint

LSG  new Captain for IPL 2027: IPL 2026 सीजन को समाप्त हुए लगभग 1 महीना होने वाला है, लेकिन अभी भी फैंस के दिमाग से IPL का खुमार नहीं गया है। इसी के साथ ही IPL की सभी फ्रंचाइजियों ने भी IPL के 20वें सीजन की तैयारी शुरु कर दी है। IPL के 20 सीजन में सभी टीमों में कई बड़े बदलाव देखे जा सकते हैं। इस सीजन लखनऊ सुपर जायंटस टीम का प्रदर्शन बेहद ही खराब नजर आ है।

इस सीजन एलएसजी ने कुल 14 मैचों में से केवल 4 मैचों में ही जीत हासिल का सकती है। टीम के इस प्रदर्शन के बाद अगले सीजन इस टीम में कई बड़े बदलाव देखने को मिलने वाले हैं, जिसकी तैयारी अभी से ही शुरु हो गई है। इन बदलाव में सबसे पहले टीम के कप्तान हटाया जाने वाला है। तो आइए आपको भी बताते हैं कि अगले सीजन टीम की कमान किस खिलाड़ी को सौंपी जाने वाली है।

Hero Image
ऋषभ पंत ने छोड़ी LSG की कप्तानी

बीते 2 सीजन में LSG टीम की कमान विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के कंधो पर थी। IPL 2025 में LSG की फ्रेंचाइजी ने खिलाड़ी को ऑक्शन में 27 करोड़ रुपये में खरीदा था, जिसके बाद पंत IPL में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए थे, लेकिन इस कीमत के हिसाब से पंत ने कुछ खास प्रदर्शन नहीं दिखाया था।

इसके बाद 2026 सीजन में भी ऋषभ पंत का प्रदर्शन टीम के लिए कुछ खास नहीं है, जिसके बाद ऋषभ पंत ने IPL सीजन खत्म होते ही 29 मई को एलएसजी टीम की कप्तानी से इस्तीफ़ा दे दिया।