Mughal Harem: मुगलों के हरम में भेजी गई लड़कियां क्या कभी बाहर निकल पाती थीं?
हिमाचली खबर: 333 साल तक भारत के विभिन्न हिस्सों पर राज करने वाले मुगल किसी न किसी विषय को लेकर चर्चा में बने ही रहते हैं. मुगल काल पर आज भी किताबें लिखी जा रही हैं. इतिहासकार उस जमाने के अनछुए पहलुओं को नए सिरे डिकोड करने की कोशिश करते आ रहे हैं. ऐसा ही एक सदाबहार सवाल हरम को लेकर पहले भी होता था, आज भी होता है. यह बात पूरी तरह सच नहीं है. पर पूरी तरह झूठ भी नहीं. हरम में जाने वाली हर स्त्री की स्थिति एक जैसी नहीं थी. कुछ महिलाएं शाही परिवार की सदस्य थीं. कुछ विवाह के जरिए आईं. कुछ सेवाकर्म के लिए लाई गईं. कुछ गुलाम या दासी थीं. यहां से बाहर निकलना आसान नहीं था. पर, यह हमेशा के लिए जेल भी नहीं था. कई स्थितियों में बाहर जाना संभव था, लेकिन नियम कड़े थे. अनुमति जरूरी थी. और साथ में पहरा भी होता था.
आइए, जानते हैं कि क्या के हरम में पहुंची लड़की फिर कभी बाहर नहीं निकल पाती थी, कैसी होती थी उनकी जिंदगी? मुगल दौर में हरम शब्द का अर्थ केवल प्रेमप्रसंग नहीं था. यह शाही घर का अंदरूनी हिस्सा था. इसे अक्सर ज़नाना भी कहा गया. यहां बादशाह की मां, बेगमें, बेटियां, रिश्तेदार महिलाएं, दासियां, दाइयां, और महिला सेवक रहती थीं. इस दुनिया के अपने नियम थे. अपनी सुरक्षा थी और अपना प्रशासन भी हुआ करता था.
हरम की चर्चा इतिहास की कई किताबों मेंमुगल हरम पर जानकारी कई तरह की किताबों से मिलती है. अबुल फजल की किताब आईनएअकबरी में शाही घर के नियम और व्यवस्था का वर्णन मिलता है. जहांगीर की आत्मकथा तुज़ुकएजहांगीरी में दरबार और शाही घर का माहौल दिखता है. औरंगज़ेब काल से जुड़ी मआसिरएआलमगीरी जैसी रचनाओं में भी इस विषय पर कई चीजें मिलती हैं. कुछ यूरोपीय यात्रियों जैसे बर्नियर और मनुच्ची ने भी हरम पर काफी कुछ लिखा है. लेकिन उनके विवरण में कई बार कल्पना, अफवाह, और अपने समाज की नजर भी मिल जाती है, इसलिए इतिहासकार आम तौर पर कई स्रोत मिलाकर निष्कर्ष निकालते हैं.
हरम में महिलाओं के लिए अलगअलग काम तय किए गए थे.
हरम में सुरक्षा और नियंत्रण कैसा था?हरम की सुरक्षा बहुत मजबूत होती थी. प्रवेश सीमित रहता था. पुरुषों का आनाजाना बहुत नियंत्रित था. कई जगह लिखा मिलता है कि हिजड़े या नपुंसक सेवक पहरेदार और प्रबंधक की भूमिका में तैनात रहते थे. महिला कर्मचारियों का भी बड़ा नेटवर्क होता था. हर काम के लिए अलग लोग होते थे. रसोई, कपड़े, दवा, शिक्षा, और संदेश ले जाने तक की व्यवस्था अलगअलग होती थी.
हरम एक बड़ा घर था. छोटे परिवार जैसा नहीं. यहां कई श्रेणियां थीं. बादशाह की मां का दर्जा ऊंचा माना जाता था. मुख्य बेगम या वरिष्ठ बेगमें प्रभावशाली होती थीं. राजकुमारियां भी यहीं रहती थीं. दाइयां और आया बच्चों की देखभाल करती थीं. दासियां और सेविकाएं घरेलू काम संभालती थीं. कारीगर महिलाएं कढ़ाई, कपड़ा, और सजावट का काम करती थीं.
हरम की दिनचर्या कैसी होती थी?हरम का जीवन केवल सजावट और आराम नहीं था. कई महिलाओं का जीवन अनुशासन में बंधा था.दिनचर्या में प्रायः सुबह की प्रार्थना और धार्मिक काम, बच्चों की देखभाल करना, सिलाई, कढ़ाई, बुनाई जैसे काम आम थे. संगीत, कविता और कहानी सुनना, शाही परिवार के सदस्यों में पढ़ाईलिखाई का माहौल भी बना रहता था. त्योहारों पर हरम में विशेष आयोजन अलग से किए जाते थे. अमीर और ऊंचे दर्जे की महिलाओं के पास बेहतर कपड़े, भोजन, और सेवक होते थे. पर, नीचे दर्जे की स्त्रियों पर काम का बोझ अधिक होता था.
हरम की महिलाओं का बाग, दरगाह, या रिश्तेदारों के घर तक ही जाना होता था.
शिक्षा और कला को भी मिलता था स्थानकुछ मुगल महिलाओं को अच्छी शिक्षा मिली. उनके बारे में इतिहास में संकेत मिलते हैं. उर्दूफ़ारसी साहित्य, कुरानशिक्षा, लेखन, और शिष्टाचार सिखाया जाता था. कुछ शाही महिलाएं किताबों और इमारतों की संरक्षक भी बनीं. यह भी सच है कि यह अवसर सबको नहीं मिलता था. यह वर्ग, हैसियत, और बादशाह के रुझान पर निर्भर करता था.
हरम में अक्सर पर्दा का नियम था. इसका मतलब यह नहीं कि वे कभी बाहर नहीं जाती थीं. पर, बाहर जाना नियंत्रित था. पालकी या ढकी हुई सवारी में जाना. साथ में महिला दल और सुरक्षा भी होती. बाग, दरगाह, या रिश्तेदारों के घर तक ही जाना होता था. अकबर के समय और बाद के दौर में भी शाही परिवार के साथ लंबी यात्राओं के उल्लेख मिलते हैं. कुछ महिलाओं के हज या धार्मिक यात्रा पर जाने के भी संकेत इतिहास में आते हैं. लेकिन, सामान्य रूप से, बाहर की दुनिया तक उनकी पहुंच पुरुषों की तुलना में बहुत कम थी.
हरम केवल घरेलू जगह नहीं था. यह सत्ता के तंत्र का भी हिस्सा था. शादीरिश्ते भी यहाँ बनते थे. फिर रिश्ते गठबंधन बनाते थे और गठबंधन राजनीति को प्रभावित करते थे. कुछ प्रभावशाली बेगमें फैसलों पर असर डाल सकती थीं. कुछ के पास धन और जागीर जैसे संसाधन भी रहे. जहांगीर के दौर में नूरजहां का प्रभाव इतिहास में चर्चित है. पर, यह भी सच है कि हर महिला को ऐसी शक्ति नहीं मिलती थी.
अकबर के समय और बाद के दौर में भी हरम की महिलाओं के शाही परिवार के साथ लंबी यात्राओं के उल्लेख मिलते हैं.
ईर्ष्या, प्रतिस्पर्धा, और तनाव यहां भी थाहरम में ईर्ष्या, प्रतिस्पर्धा, और तनाव भी होता था. कई बार आरोप लगते थे. कई बार सज़ा भी मिलती थी. जो महिलाएं कमज़ोर स्थिति में थीं, उनकी मुश्किलें ज्यादा हो सकती थीं. दासी या गुलाम बनाकर लाई गई स्त्रियों के पास विकल्प बहुत सीमित रहते थे. उनकी सहमति, सुरक्षा, और सम्मान का सवाल आज के नजरिए से बहुत गंभीर लगता है.
अगर कैद का मतलब लोहे की सलाखें है, तो तस्वीर वैसी नहीं थी. हरम में बाग, महल, कमरे, आंगन, और उत्सव होते थे. अगर कैद का मतलब स्वतंत्रता का अभाव है, तो बात काफी हद तक सही है. कई स्त्रियां अपने निर्णय खुद नहीं ले पाती थीं. कहां जाना है, किससे मिलना है, कब बाहर निकलना है,
यह सब नियम और अनुमति से तय होता था.सार यही है कि मुगलों के हरम की जिंदगी एक रंग की नहीं थी. यह एक बड़ा, व्यवस्थित, और सख्त नियमों वाला संसार था. कुछ महिलाओं के पास सम्मान, शिक्षा, धन, और प्रभाव था. कुछ के पास बहुत कम अधिकार थे. बाहर निकलना मुश्किल था. पर, पूरी तरह असंभव नहीं. हरम की कहानी को समझने के लिए जरूरी है कि इतिहास की किताबों में बिखरे सूचना रूपी मोतियों को संतुलित नजर से देखना उचित होगा, टभी एक शानदार माला बनेगी.