घर को आग से कैसे बचाएं? जानें 10 आसान और जरूरी उपाय

देश में आए दिन आग लगने के मामले सामने आ रहे हैं। इन हादसों में न सिर्फ दर्जनों लोग जान गंवा रहे हैं, बल्कि लाखों-करोड़ों की संपत्ति भी जलकर खाक हो रही है। हादसों के वीडियो और तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं, जिससे मन में डर और घबराहट पैदा होती है। हालांकि, इन हादसों से घबराने या डरने की जगह इनसे बचाव के उपाय जानना ज्यादा जरूरी है। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ जरूरी और आसान उपाय बताते हैं, जिनसे इस तरह के हादसों को टाला जा सकता है।
Hero Image


1. बिजली की वायरिंग की समय-समय पर जांच करें


खराब वायरिंग और ओवरलोडेड सॉकेट आग लगने की सबसे बड़ी वजह बन सकते हैं। इसलिए घर की वायरिंग और बिजली से जुड़ी चीजों की नियमित जांच कराना जरूरी है।


2. किचेन में सावधानी बरतें


खाना बनाते समय गैस चूल्हे को बिना निगरानी के न छोड़ें। गैस पाइप और रेगुलेटर की समय-समय पर जांच करें और ज्वलनशील सामान को चूल्हे से दूर रखें।

3. माचिस और लाइटर बच्चों की पहुंच से दूर रखें


छोटे बच्चे खेल-खेल में आग लगा सकते हैं। इसलिए माचिस, लाइटर और मोमबत्तियों को सुरक्षित जगह पर रखना चाहिए।