Home Loan पर कैसे बचाएं लाखों रुपये? जानिए एक्सपर्ट्स के आसान टिप्स

होम लोन आमतौर पर 20 से 30 साल की लंबी अवधि के लिए लिया जाता है। ऐसे में अगर कर्ज लेने वाले को ब्याज दर में सिर्फ 0.25% या 0.50% की भी कमी मिल जाए, तो इससे लंबे समय में लाखों रुपये की बचत हो सकती है। हालांकि, कई लोग लोन लेते समय सिर्फ मासिक EMI पर ध्यान देते हैं, जबकि किसी भी लोन की असली लागत उसकी पूरी अवधि के दौरान चुकाए गए कुल ब्याज से तय होती है। इसलिए सही होम लोन चुनते समय ब्याज दर एक बेहद अहम फैक्टर होता है, क्योंकि यह भविष्य में आपके ऊपर पड़ने वाले वित्तीय बोझ को काफी कम कर सकता है।
Hero Image