Success Story: चायवाले के बेटे ने किया कमाल बिना कोचिंग के तीनों बार क्रैक की परीक्षा, और बन गया IAS अधिकारी

आइए जानते है एक ऐसे वयक्ति की कहानी जिसने कुछ ऐसा कर दिखाया जो हम जैसे आम आदमी के लिए करना मुमकिन नहीं लगता तो चलिए जानते है IAS हिमांशु गुप्ता की सफलता की कहानी, गरीबी से IAS तक का संघर्षपूर्ण सफर
Hero Image


उत्तराखंड के सितारगंज छोटे से कस्बे से ताल्लुक रखने वाले हिमांशु ने सिद्ध कर दिया कि दृढ़ संकल्प और अथक परिश्रम के आगे आर्थिक अभाव या कोई बाधा टिक नहीं सकती। उनकी यह यात्रा न सिर्फ व्यक्तिगत विजय की मिसाल है, बल्कि उन सभी के लिए संदेश है जो सपनों को हकीकत में बदलने का जज्बा रखते हैं।

हिमांशु का प्रारंभिक जीवन गरीबी की कठोर पड़ताल से गुजरा। उनके पिता सड़क किनारे चाय की छोटी-सी दुकान चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे, जिसके कारण घर में हमेशा आर्थिक संकट का साया मंडराता रहता। परिवार को कई बार भुखमरी जैसी स्थिति का सामना करना पड़ा, लेकिन हिमांशु का पढ़ाई के प्रति जुनून कभी कम न हुआ। उन्होंने हर मुश्किल को चुनौती के रूप में स्वीकार किया और आगे बढ़ते रहे।