अब तत्काल टिकट बुकिंग में नहीं अटकेगा सर्वर! भारतीय रेलवे ने अपग्रेड किया रिजर्वेशन सिस्टम, जानें खासियत
भारतीय रेलवे ने अपने पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (PRS) में एक बड़ा और महत्वपूर्ण अपग्रेड किया है। इस बदलाव के बाद रेल यात्रियों को पेमेंट फेलियर, सर्वर डाउन होने और बुकिंग से जुड़ी पूछताछ में लगने वाले लंबे इंतजार से राहत मिलने की उम्मीद है। इस अपग्रेड को सफल बनाने के लिए 2,200 से अधिक ट्रेनों की पूरी जानकारी नए पीआरएस (PRS) सिस्टम में स्थानांतरित कर दी गई है। इन सभी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों का डेटा सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम्स (CRIS) द्वारा विकसित नेक्स्ट-जेनरेशन सिस्टम पर ट्रांसफर किया गया है। इस कदम से आईआरसीटीसी (IRCTC) की वेबसाइट और बुकिंग काउंटरों पर टिकट बुकिंग की प्रक्रिया पहले से आसान होने के साथ-साथ पांच गुना तक तेज होने की उम्मीद है।

You may also like
- कुछ बनने की कीमत… कहीं सफलता की दौड़ में खुद को तो नहीं खो दिया?
- 'तुम्बाड 2' में फिर सुनाई देगा जेस्पर किड का संगीत, सोहम शाह बोले- 'फिल्म की पहचान का अहम हिस्सा था म्यूजिक'
- EPFO WhatsApp Service: अब घर बैठे चेक करें PF बैलेंस और पासबुक, जानें पूरा तरीका
- बिहार के सभी जिलों में पहुंचेगा 'गन्ना विकास रथ', किसानों को सरकारी योजनाओं की मिलेगी जानकारी
- केन्स टेक के लिए जेफरीज ने घटाया टारगेट प्राइस, शेयर दो दिनों में करीब 16 प्रतिशत गिरा





