अब तत्काल टिकट बुकिंग में नहीं अटकेगा सर्वर! भारतीय रेलवे ने अपग्रेड किया रिजर्वेशन सिस्टम, जानें खासियत
भारतीय रेलवे ने अपने पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (PRS) में एक बड़ा और महत्वपूर्ण अपग्रेड किया है। इस बदलाव के बाद रेल यात्रियों को पेमेंट फेलियर, सर्वर डाउन होने और बुकिंग से जुड़ी पूछताछ में लगने वाले लंबे इंतजार से राहत मिलने की उम्मीद है। इस अपग्रेड को सफल बनाने के लिए 2,200 से अधिक ट्रेनों की पूरी जानकारी नए पीआरएस (PRS) सिस्टम में स्थानांतरित कर दी गई है। इन सभी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों का डेटा सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम्स (CRIS) द्वारा विकसित नेक्स्ट-जेनरेशन सिस्टम पर ट्रांसफर किया गया है। इस कदम से आईआरसीटीसी (IRCTC) की वेबसाइट और बुकिंग काउंटरों पर टिकट बुकिंग की प्रक्रिया पहले से आसान होने के साथ-साथ पांच गुना तक तेज होने की उम्मीद है।

30 साल पुराने रिजर्वेशन सिस्टम में बड़ा बदलाव
साल 2010 से भारतीय रेलवे का पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम एक पुराने सर्वर और ओपनवीएमएस (OpenVMS) प्लेटफॉर्म पर काम कर रहा था। हर दिन टिकटों की मांग बढ़ने या त्योहारों के दौरान वेबसाइट पर ट्रैफिक अधिक होने पर यह पुराना सिस्टम अक्सर धीमा पड़ जाता था, जिससे खासतौर पर तत्काल टिकट बुकिंग में काफी दिक्कतें आती थीं। अब नया रिजर्वेशन सिस्टम एक क्लाउड-नेटिव, माइक्रोसर्विसेज-आधारित प्लेटफॉर्म का उपयोग करेगा, जो बढ़ती मांग के अनुसार अपनी क्षमता को आसानी से बढ़ा सकता है।नए पीआरएस (PRS) सिस्टम की प्रमुख विशेषताएं
आईआरसीटीसी प्रति मिनट 1.5 लाख से अधिक टिकट बुक करता है। पुराना पीआरएस सिस्टम प्रति मिनट केवल 32,000 बुकिंग ही संभाल पाता था, जबकि नया अपग्रेड किया गया सिस्टम एक मिनट में 1,50,000 से अधिक टिकट प्रोसेस करने में सक्षम है। इस बढ़ी हुई क्षमता से बुकिंग का दबाव कम होगा और आम उपयोगकर्ताओं सहित सभी यात्रियों को आपातकालीन स्थितियों में तत्काल टिकट अधिक तेजी से बुक करने में मदद मिलेगी। वर्तमान समय में मोबाइल फोन से तत्काल टिकट बुक करने में काफी समय लग जाता है, लेकिन अब यह प्रक्रिया बेहद सुगम हो जाएगी।रेलवे पूछताछ प्रणाली (Enquiry System) होगी और भी आसान
नया क्लाउड-आधारित रिजर्वेशन सिस्टम प्रति मिनट 40 लाख से अधिक लाइव पूछताछ (Live Enquiries) को संभाल सकता है, जबकि पुराने सिस्टम की क्षमता केवल 4 लाख थी। यानी यह क्षमता लगभग दस गुना बढ़ गई है। इस अपग्रेड से यात्रियों के लिए अपनी पसंदीदा सीट का चयन करना भी काफी आसान हो जाएगा। इसके अतिरिक्त, आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर ऐसे दिन भी दिखाए जाएंगे जब किराया कम होगा, जिससे यात्रियों को कम खर्च में यात्रा करने में मदद मिलेगी।आईआरसीटीसी की नई वेबसाइट पर आसान बुकिंग प्रक्रिया
आईआरसीटीसी की नई वेबसाइट टिकट बुकिंग की पूरी प्रक्रिया को भी काफी संक्षिप्त और सरल बनाती है, जिससे एक सामान्य यूजर के लिए भी ऑनलाइन टिकट बुक करना बेहद आसान हो गया है। गौरतलब है कि भारत में कंप्यूटरीकृत रेलवे आरक्षण की शुरुआत साल 1986 में हुई थी, और ऑनलाइन टिकट बुकिंग साल 2002 में शुरू की गई थी। आज 24 साल बाद, कुल रेल टिकटों में से 90 प्रतिशत टिकटों की बुकिंग ऑनलाइन माध्यम से की जा रही है।Next Story