Indian Railways Update: 29 दिसंबर की ट्रेन यात्रा के लिए टिकट बुकिंग 30 अक्टूबर से शुरू, जानें पूरा प्रोसेस
अगर आप दिसंबर में ट्रेन से सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए जरूरी खबर है। भारतीय रेलवे ने दिसंबर में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए रिजर्व ट्रेन टिकटों की बुकिंग विंडो खोल दी है। खास बात यह है कि 29 दिसंबर को यात्रा करने वाले यात्री 30 अक्टूबर से अपना टिकट बुक कर सकेंगे। ऐसे में अगर आप भी इस तारीख को सफर करने वाले हैं, तो बुकिंग की तारीख और टिकट लेने का तरीका जान लेना जरूरी है।
यात्री भारतीय रेलवे की आधिकारिक IRCTC वेबसाइट या IRCTC Rail Connect मोबाइल ऐप के जरिए आसानी से ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं। टिकट बुक करते समय यात्रा की तारीख, ट्रेन, चढ़ने और उतरने वाले स्टेशन के साथ सीट की पसंद भी ध्यान से जांच लें। हालांकि, टिकट की उपलब्धता ट्रेन में मौजूद सीटों की संख्या पर निर्भर करेगी।
AC क्लास के लिए तत्काल टिकट की बुकिंग सुबह 10 बजे से शुरू होती है, जबकि स्लीपर क्लास के टिकट सुबह 11 बजे से बुक किए जा सकते हैं। तत्काल कोटे में सीटों की संख्या सीमित होती है, इसलिए यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित समय पर ही टिकट बुक करने की प्रक्रिया शुरू कर दें।

29 दिसंबर की यात्रा के लिए कब से शुरू होगी टिकट बुकिंग?
भारतीय रेलवे के नियमों के मुताबिक, रिजर्व ट्रेन टिकट की बुकिंग यात्रा की तारीख से 60 दिन पहले शुरू होती है। इसी के तहत, अगर आप 29 दिसंबर को ट्रेन से यात्रा करना चाहते हैं, तो 30 अक्टूबर से टिकट बुक कर सकते हैं।यात्री भारतीय रेलवे की आधिकारिक IRCTC वेबसाइट या IRCTC Rail Connect मोबाइल ऐप के जरिए आसानी से ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं। टिकट बुक करते समय यात्रा की तारीख, ट्रेन, चढ़ने और उतरने वाले स्टेशन के साथ सीट की पसंद भी ध्यान से जांच लें। हालांकि, टिकट की उपलब्धता ट्रेन में मौजूद सीटों की संख्या पर निर्भर करेगी।
कब कर सकते हैं तत्काल टिकट की बुकिंग?
अगर आपको सामान्य रिजर्वेशन में कन्फर्म ट्रेन टिकट नहीं मिल पाता है, तो आप तत्काल टिकट का विकल्प चुन सकते हैं। भारतीय रेलवे के नियमों के अनुसार, तत्काल टिकट की बुकिंग यात्रा से एक दिन पहले शुरू होती है।AC क्लास के लिए तत्काल टिकट की बुकिंग सुबह 10 बजे से शुरू होती है, जबकि स्लीपर क्लास के टिकट सुबह 11 बजे से बुक किए जा सकते हैं। तत्काल कोटे में सीटों की संख्या सीमित होती है, इसलिए यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित समय पर ही टिकट बुक करने की प्रक्रिया शुरू कर दें।
IRCTC से ट्रेन टिकट कैसे बुक करें?
अगर आप ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक करना चाहते हैं, तो IRCTC की वेबसाइट या IRCTC Rail Connect ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:- सबसे पहले IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या मोबाइल ऐप खोलें।
- अपने IRCTC अकाउंट में लॉग इन करें।
- अब यात्रा शुरू करने और पहुंचने वाले स्टेशन का नाम दर्ज करें।
- अपनी यात्रा की तारीख चुनें और उपलब्ध ट्रेनों की जानकारी देखें।
- अपनी जरूरत के अनुसार ट्रेन और क्लास का चुनाव करें।
- यात्रियों की जरूरी जानकारी भरें और पेमेंट पूरा करें।
- भुगतान सफल होने के बाद आपका ट्रेन टिकट बुक हो जाएगा।
Next Story