IRCTC की नई वेबसाइट 15 जुलाई तक होगी लॉन्च, टिकट बुकिंग क्षमता 5 गुना बढ़ेगी
IRCTC अगले महीनें नई वेबसाइट लॉन्च कर सकती है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने खुद इसकी घोषणा की है. जयपुर में स्थित Malaviya National Institute of Technology में छात्रों के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि नई IRCTC वेबसाइट 15 जुलाई तक शुरू कर दी जाएगी। एक वरिष्ठ रेलवे अधिकारी ने बताया कि नई वेबसाइट में अधिक आधुनिक, तेज और एडवांस फीचर्स शामिल किए जाएंगे। इसका उद्देश्य टिकट बुकिंग और अन्य ऑनलाइन सेवाओं को पहले से ज्यादा आसान, तेज और यूजर-फ्रेंडली बनाना है। नई वेबसाइट के जरिए यात्रियों को बेहतर नेविगेशन, तेज रिस्पॉन्स टाइम और बेहतर यूजर एक्सपीरियंस मिलने की उम्मीद है, जिससे रेलवे की डिजिटल सेवाएं और अधिक प्रभावी बन सकेंगी।

इससे पहले मई में, Ministry of Railways ने घोषणा की थी कि वह अपने लगभग 40 साल पुराने Passenger Reservation System (PRS) को अपग्रेड करने जा रहा है। इसके तहत अगस्त से अधिक आधुनिक और उन्नत रिजर्वेशन प्लेटफॉर्म शुरू किया जाएगा। गौरतलब है कि भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा की शुरुआत वर्ष 2002 में हुई थी। वर्तमान में देश में ट्रेन टिकटों की कुल जरूरत का लगभग 88 प्रतिशत हिस्सा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के जरिए पूरा किया जा रहा है। रेलवे का मानना है कि नए सिस्टम और नई IRCTC वेबसाइट के आने से टिकट बुकिंग प्रक्रिया और अधिक तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक होगी। इससे यात्रियों को बेहतर यूजर एक्सपीरियंस मिलेगा और बढ़ती ऑनलाइन टिकट बुकिंग मांग को संभालने में भी मदद मिलेगी।
भारतीय रेलवे के रिजर्वेशन सिस्टम में बड़ा बदलाव

भारतीय रेलवे PRS सिस्टम अपग्रेड करेगा
Next Story