Newspoint Logo

टिकट बुकिंग के लिए नहीं करना होगा घंटों इंतजार, जून से लागू होगा आईआरसीटीसी का नया नियम

Newspoint
भारतीय रेल के यात्रियों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अक्सर त्योहारों या भीड़भाड़ वाले समय में ऑनलाइन तत्काल और रेगुलर टिकट बुक करना किसी चुनौती से कम नहीं होता। स्लो वेबसाइट और सर्वर डाउन होने की वजह से कई बार यात्री कन्फर्म टिकट बुक नहीं कर पाते हैं। लेकिन अब अगले दो से तीन महीनों के भीतर इस समस्या का स्थाई समाधान होने की उम्मीद है।
Hero Image

You may also like



रेलवे अपने पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (PRS) को अपग्रेड करने पर तेजी से काम कर रहा है। माना जा रहा है कि जून तक यह काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद आईआरसीटीसी (IRCTC) की वेबसाइट और मोबाइल ऐप की क्षमता कई गुना बढ़ जाएगी। अभी जहाँ एक मिनट में 32,000 टिकट बुक होते हैं, वहीं नए सिस्टम के बाद यह संख्या बढ़कर 1.5 लाख प्रति मिनट हो जाएगी।

भारतीय रेलवे ने पिछले बजट में ही इस अपग्रेडेशन की घोषणा की थी। पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम के अपग्रेड होने से न केवल टिकट बुकिंग की रफ्तार पांच गुना बढ़ेगी, बल्कि ट्रेनों से जुड़ी पूछताछ (Enquiry) की क्षमता भी बढ़ जाएगी। वर्तमान में पूछताछ की क्षमता 4 लाख प्रति मिनट है, जिसे बढ़ाकर और भी ज्यादा किया जा रहा है। रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र (CRIS) इस प्रोजेक्ट के अंतिम चरण पर काम कर रहा है।


नया सिस्टम आने से व्यस्त घंटों के दौरान होने वाली परेशानियां जैसे वेबसाइट का धीमा होना, सर्वर फेल होना या पेमेंट प्रोसेस में आने वाली दिक्कतें खत्म हो जाएंगी। इससे यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना भी बढ़ेगी। अधिकारियों के अनुसार, यह नया सिस्टम बहुभाषी होगा और इसमें फेयर कैलेंडर और सीट सिलेक्शन जैसे नए फीचर्स भी शामिल किए जाएंगे। यह पहले से कहीं अधिक सुरक्षित भी होगा। आंकड़ों के मुताबिक, देश में लगभग 89 प्रतिशत रिजर्वेशन ऑनलाइन होते हैं, जबकि केवल 11 प्रतिशत लोग ही काउंटर से टिकट लेते हैं।

IRCTC वेबसाइट पर टिकट कैसे बुक करें?

  1. सबसे पहले आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाएं या ऐप में लॉगिन करें।
  2. इसके बाद 'Book Your Ticket' वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  3. अपनी यात्रा की शुरुआत और गंतव्य स्टेशन का नाम भरें।
  4. यात्रा की तारीख और अपनी पसंद की क्लास (जैसे स्लीपर या एसी) का चुनाव करें।
  5. अब उपलब्ध ट्रेनों की सूची में से अपनी ट्रेन चुनें।
  6. 'Book Now' पर क्लिक करें और यात्री का विवरण दर्ज करें।
  7. अपना मोबाइल नंबर और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरें।
  8. अंत में क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान करें। टिकट बुक होते ही आपके मोबाइल और ईमेल पर मैसें पूरी बात


More from our partners
Loving Newspoint? Download the app now
Newspoint