Newspoint Logo

करोड़ों यूजर्स के लिए बुरी खबर! अब नहीं मिलेंगे सस्ते कॉलिंग प्लान?

Newspoint

रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया (Vi) ने TRAI के उस प्रस्ताव का विरोध किया है, जिसमें टेलीकॉम कंपनियों से केवल वॉयस कॉल और SMS वाले कुछ अतिरिक्त प्लान बाजार में लाने को कहा गया है। लंबे समय से कई उपभोक्ता ऐसे सस्ते प्लान की मांग कर रहे हैं, जिनमें इंटरनेट डेटा शामिल न हो। हालांकि, इस तरह के कुछ प्लान पहले से मौजूद हैं, लेकिन वे ज्यादातर ग्राहकों की जरूरतों को पूरा नहीं कर पाते।
Hero Image


TRAI के सुझावों से नाखुश हैं टेलीकॉम कंपनियां


टेलीकॉम कंपनियों का कहना है कि वे पहले ही TRAI के निर्देश पर केवल वॉयस और SMS वाले प्लान लॉन्च कर चुकी हैं। नियामक ने सभी कंपनियों के लिए कम से कम एक ऐसा प्लान उपलब्ध कराना अनिवार्य किया था, जिसके बाद जियो, एयरटेल और Vi ने ऐसे प्लान पेश किए थे।

अब कंपनियों का मानना है कि केवल वॉयस और SMS वाले अतिरिक्त प्लान की जरूरत सीमित है, क्योंकि ज्यादातर ग्राहक डेटा के साथ आने वाले कॉम्बो प्लान को पसंद करते हैं।
Loving Newspoint? Download the app now
Newspoint