Ladki Bahin Yojana List: सरकार का बड़ा एक्शन, लाडकी बहिन योजना से हटाए गए 33 हजार से ज्यादा नाम
मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना को लेकर सरकार इन दिनों काफी सख्त नजर आ रही है। इस योजना का गलत तरीके से फायदा उठा रहे अपात्र लोगों को बाहर निकालने का काम तेजी से चल रहा है। लाडकी बहिन योजना के लिए ई-केवाईसी (e-KYC) कराने की आखिरी तारीख खत्म होते ही प्रशासन ने कड़ा एक्शन लेना शुरू कर दिया है। इसी बीच एक बड़ी खबर आई है कि राज्य के एक ही जिले से भारी संख्या में लोगों के नाम लिस्ट से हमेशा के लिए हटा दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार, अमरावती जिले में करीब 33,000 महिला लाभार्थियों को इस योजना के लिए पूरी तरह से अयोग्य (Disqualified) घोषित कर दिया गया है।
Next Story