Life Certificate 2026: पेंशनर्स के लिए जरूरी है जीवन प्रमाण पत्र जमा करना, नहीं तो रुक सकती है पेंशन
Life Certificate 2026 : पेंशनर्स के लिए नवंबर का महीना बेहद अहम है। हर महीने की शुरुआत की तरह 1 नवंबर 2026 से भी कई आर्थिक नियमों और जरूरी डेडलाइन में बदलाव होने जा रहे हैं। इनका असर आम लोगों, पेंशनर्स, टैक्सपेयर्स और बैंक में निवेश करने वालों पर पड़ सकता है। इसी बीच सरकारी पेंशन पाने वाले लोगों के लिए जीवन प्रमाण पत्र यानी Jeevan Pramaan जमा करना जरूरी होगा। इसके अलावा, ऑडिट वाले टैक्सपेयर्स के लिए इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) दाखिल करने की समयसीमा भी नजदीक है। वहीं, रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों और फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में बदलाव का असर भी लोगों की जेब और मासिक बजट पर पड़ सकता है। फिलहाल यहां जानते हैं कि पेंशनर्स के लिए Life Certificate के क्या नियम हैं।
हालांकि, 80 साल या उससे अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है। वे 1 अक्टूबर से अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं। इसलिए पेंशनर्स को अपनी उम्र के हिसाब से तय समयसीमा का ध्यान रखना चाहिए।
अगर पेंशनर्स तय समयसीमा के भीतर अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा नहीं करते हैं, तो उनकी पेंशन रोकी जा सकती है। इसलिए समय रहते Jeevan Pramaan जमा करना जरूरी है।
Digital Life Certificate की सुविधा से पेंशनर्स को काफी सहूलियत मिलती है। इसकी मदद से देश में किसी भी जगह से अपनी सुविधा के अनुसार जीवन प्रमाण पत्र बनाया और जमा किया जा सकता है। अब इसके लिए पेंशन कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है।
पेंशनर्स अपने Android या iOS स्मार्टफोन में फेस रिकग्निशन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके भी आसानी से Life Certificate जमा कर सकते हैं। इससे बैंकों में लंबी कतारों में लगने की परेशानी से भी बचा जा सकता है।
नॉर्दर्न रेलवे ने भी सभी पात्र पेंशनर्स से अपील की है कि वे आखिरी तारीख का इंतजार किए बिना अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा कर दें। इससे पेंशन से जुड़ी जरूरी प्रक्रियाएं समय पर पूरी हो सकेंगी और किसी तरह की देरी से बचा जा सकेगा।

पेंशन जारी रखने के लिए जीवन प्रमाण पत्र जमा करना जरूरी
केंद्र और राज्य सरकार के सभी पेंशनर्स को अपनी पेंशन बिना किसी रुकावट के जारी रखने के लिए हर साल नवंबर में Life Certificate जमा करना होता है। सामान्य पेंशनर्स के लिए वर्ष 2026 में जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की अवधि 1 नवंबर से 30 नवंबर तक रहेगी।हालांकि, 80 साल या उससे अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है। वे 1 अक्टूबर से अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं। इसलिए पेंशनर्स को अपनी उम्र के हिसाब से तय समयसीमा का ध्यान रखना चाहिए।
कैसे जमा करें Life Certificate?
पेंशनर्स के पास जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए कई विकल्प मौजूद हैं। वे अपनी बैंक शाखा या पोस्ट ऑफिस जाकर Life Certificate जमा कर सकते हैं। इसके अलावा, Digital Life Certificate (DLC) के जरिए ऑनलाइन भी यह प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। भारतीय डाक विभाग की डोरस्टेप सर्विस का विकल्प भी उपलब्ध है।अगर पेंशनर्स तय समयसीमा के भीतर अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा नहीं करते हैं, तो उनकी पेंशन रोकी जा सकती है। इसलिए समय रहते Jeevan Pramaan जमा करना जरूरी है।

Next Story