Explainer: क्या आपका LPG Connection बंद होने वाला है? जानें नए नियम

देश के करोड़ों घरों में LPG सिलेंडर रोजमर्रा की जरूरत बन चुका है। खाना पकाने से लेकर कई घरेलू कामों तक, LPG का इस्तेमाल आम हो गया है। ऐसे में अगर किसी का LPG Connection रद्द या बंद हो जाए, तो उसे काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हाल के समय में सरकार और ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने LPG कनेक्शन से जुड़े कई नियमों को सख्त किया है, ताकि फर्जी कनेक्शनों पर रोक लगाई जा सके और सब्सिडी का लाभ सही लोगों तक पहुंचे। ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल रहता है कि क्या उनका LPG Connection भी रद्द या बंद हो सकता है? आइए जानते हैं कि किन वजहों से ऐसा हो सकता है और इससे बचने के लिए क्या करना चाहिए।


KYC पूरी न होने पर बढ़ सकती है परेशानी


LPG कनेक्शन लेने वालों के लिए KYC बेहद जरूरी है। गैस कंपनियां समय-समय पर ग्राहकों से KYC अपडेट कराने को कहती हैं। अगर कोई व्यक्ति लंबे समय तक KYC अपडेट नहीं कराता, तो उसका कनेक्शन जांच के दायरे में आ सकता है।
Hero Image