Newspoint Logo

LPG e-KYC पर बड़ा अपडेट, जानिए कब बंद हो सकता है आपका गैस कनेक्शन

Newspoint
घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर एक बार फिर चर्चा में है। खाड़ी में चल रहे युद्ध की वजह से आए दिन गैस सिलेंडर को लेकर कोई न कोई खबर वायरल होती रहती है। बीते कुछ दिनों से एलपीजी गैस सिलेंडर के ई-केवाईसी (e-KYC) को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है और इसे लेकर लोगों के बीच कई तरह की गलतफहमियां हैं। कई लोग अब भी इस बात को लेकर असमंजस में हैं कि ई-केवाईसी कराना जरूरी है या नहीं। हालांकि, सरकार ने साफ कर दिया है कि यह कोई नया नियम नहीं है।
Hero Image


पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि ई-केवाईसी (e-KYC) पहले से चल रही प्रक्रिया का ही हिस्सा है। यह कोई नया नियम नहीं है, जिसे अभी लागू किया गया हो। इसका मकसद एलपीजी उपभोक्ताओं के डेटा को और अधिक सटीक बनाना है। आइए जानते हैं कि सरकार ने इस बारे में क्या कहा है, किन गैस उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी करानी होगी और किन्हें इसकी जरूरत नहीं है।

एलपीजी e-KYC का नियम क्या है?


पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा है कि सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों के बावजूद यह कोई नया नियम नहीं है। केवाईसी (KYC) की प्रक्रिया पहले से ही चल रही है। इसका मकसद गैस उपभोक्ताओं के डेटा को सटीक बनाए रखना है, ताकि गैस वितरण में होने वाली गड़बड़ियों और फर्जीवाड़े पर रोक लगाई जा सके।

You may also like

Loving Newspoint? Download the app now
Newspoint