कल का मौसम 19 नवंबर: 20 घंटे के अंदर 13 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 95 की स्पीड से हवा; IMD का अपडेट
कल का मौसम 19 नवंबर 2026: देश में ठंड के दस्तक देने के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से टेंशन देने वाला अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक कल यानी 19 नवंबर को बिहार, झारखंड समेत 13 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 90 से 95 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गंभीर चक्रवाती तूफान चलने का भी अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, यूपी समेत कई पहाड़ी राज्यों में घने कोहरे की चेतावनी है। उत्तर भारत के 5 राज्यों में तापमान में 6 से 7 डिग्री की कमी देखी जा सकती है। सैलानियों के लिए तीन राज्यों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी में 120 से 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चक्रवाती तूफान पूर्वी भारत के कई जिलो में मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। तीन राज्यों में ओले गिरने की भी चेतावनी है। वहीं, ओडिशा तट के पास भी तूफानी हवा चल सकती है। उत्तर-पूर्व असम और उसके आसपास के इलाकों में चक्रवाती परिसंचरण का निर्माण हो रहा है। तो चलिए हम आपलोगों को बताते हैं कि कल यानी 19 नवंबर को देश के अन्य राज्यों में मौसम का हाल कैसा रहेगा। हम जिलावार भी मौसम का हाल बताएंगे...
देश के 13 राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनीमौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक कल यानी 19 नवंबर को बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, अंडमान निकोबार, केरल, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही 90 से 95 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने का अलर्ट है।
दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा
पश्चिम बंगाल में कल का मौसम कैसा रहेगा
छत्तीसगढ़ में कल मौसम कैसा रहेगा
पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी में 120 से 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चक्रवाती तूफान पूर्वी भारत के कई जिलो में मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। तीन राज्यों में ओले गिरने की भी चेतावनी है। वहीं, ओडिशा तट के पास भी तूफानी हवा चल सकती है। उत्तर-पूर्व असम और उसके आसपास के इलाकों में चक्रवाती परिसंचरण का निर्माण हो रहा है। तो चलिए हम आपलोगों को बताते हैं कि कल यानी 19 नवंबर को देश के अन्य राज्यों में मौसम का हाल कैसा रहेगा। हम जिलावार भी मौसम का हाल बताएंगे...
देश के 13 राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनीमौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक कल यानी 19 नवंबर को बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, अंडमान निकोबार, केरल, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही 90 से 95 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने का अलर्ट है।
दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा
- दिल्ली (19 नवंबर-घने कोहरे और ठंड की चेतावनी): मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक दिल्ली में कल यानी 19 नवंबर को दिल्ली में घने कोहरे और ठंड का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। वहीं, दिल्ली में कल यानी 19 नवंबर को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस जाएगा तो न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा।
- यूपी (19 नवंबर-घने कोहरे का अलर्ट): गाजियाबाद, मुरादाबाद, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, कानपुर, उन्नाव, बलरामपुर, अयोध्या, रायबरेली, बाराबंकी, बहराइच, बांदा, चित्रकूट, हरदोई, झांसी, औरैया, ललितपुर, देवरिया, वाराणसी, सोनभद्र, चंदौली, आजमगढ़, गोरखपुर, महाराजगंज, प्रयागराज और गाजीपुर में घने कोहरे और ठंड की चेतावनी जारी की गई है । इस दौरान 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। वहीं, लखनऊ में कल यानी 19 नवंबर को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
- बिहार (19 नवंबर-बारिश-तूफान की चेतावनी): सारण, पटना, गया, जहानाबाद, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, भोजपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, सुपौल, सहरसा, कटिहार, भागलपुर, अररिया, किशनगंज मुंगेर बेगूसराय और खगड़िया में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। वहीं, पटना में कल यानी 19 नवंबर को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस जाएगा।
- झारखंड (19 नवंबर-तेज बारिश-आंधी का अलर्ट): रांची, रामगढ़, खूंटी, चतरा, देवघर, पलामू, दुमका, पलामू, धनबाद, गिरिडीह, लातेहा और बोकारो में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी। वहीं, रांची में कल यानी 19 नवंबर को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।
- उत्तराखंड (19 नवंबर-घने कोहरे-ठंड की चेतावनी): नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ ऋषिकेश, पौड़ी गढ़वाल, उत्तर काशी, चमोली, नैनीताल, बागेश्वर और टिहरी गढ़वाल में घने कोहरे के साथ न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी जा सकती है। इस दौरान 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी है। देहरादून में कल यानी 19 नवंबर को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
- हिमाचल (19 नवंबर-ठंड और बर्फबारी की चेतावनी): चंबा, हमीरपुर, सोलन, बिलासपुर, ऊना, कांगड़ा, मंडी और किन्नौर में भीषण ठंड की चेतावनी है साथ ही 4 जिलों शिमला, मनाली, लाहौल-स्पीति और किन्नौर में बर्फबारी की चेतावनी है । इस दौरान 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। वहीं, मनाली में कल यानी 19 नवंबर को अधिकतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस जाएगा तो न्यूनतम तापमान माइनस 6 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
- जम्मू-कश्मीर (19 नवंबर-भारी बर्फबारी की चेतावनी): जम्मू, पुंछ, रियासी, गांदरबल, उधमपुर, रामबन, शोपियां, राजौरी और बारामूला में भीषण ठंड की का अलर्ट जारी किया गया है। कश्मीर के गुलमर्ग, सोनमर्ग, बांदीपोरा, कुपवाड़ा और डोडा में भारी बर्फबारी हो रही है। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी है। वहीं, श्रीनगर में कल यानी 19 नवंबर को अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
पश्चिम बंगाल में कल का मौसम कैसा रहेगा
- पश्चिम बंगाल (19 नवंबर-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): जलपाईगुड़ी, बांकुड़ा, हावड़ा, अलीपुर द्वार, दार्जिलिंग, कूचबिहार, दुर्गापुर, झाड़ग्राम, पश्चिमी मेदिनीपुर, पूर्व मेदिनीपुर और बीरभूम में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी है। वहीं, कोलकाता में कल यानी 19 नवंबर को अधिकतम तापमान 24 डिग्री तक जाएगा और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
छत्तीसगढ़ में कल मौसम कैसा रहेगा
- छत्तीसगढ़ (19 नवंबर- बारिश-आंधी का अलर्ट): नारायणपुर, दांतेवाड़ा, बस्तर, रायगढ़, चंपा, सूरजपुर, बिलासपुर, धमतरी, जांजगीर, कोरबा, रायपुर, बालोद और महासमुंद में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चल सकते हैं।
- ओडिशा (19 नवंबर-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): जाजपुर, क्योंझर, भुवनेश्वर, सुंदरगढ़, भद्रक, मयूरभंज, कोरापुट, गंजाम, गजपति, बालासोर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का अलर्ट है।
- आंध्र प्रदेश (19 नवंबर- भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): गुंटूर, काकीनाडा, एलुरु, पूर्वी गोदावरी, विशाखापत्तनम, नांदयाल और विजयनगरम में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 75 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तूफानी हवा चलेगी।
- राजस्थान (19 नवंबर-हल्की बारिश की चेतावनी): जयपुर, उदयपुर, चुरू, बारां, सवाई माधोपुर, बूंदी, कोटा, भरतपुर, बाड़मेर, भीलवाड़ा, जैसलमेर, अलवर, अजमेर और जालौर में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे। वहीं, जयपुर में कल यानी 19 नवंबर को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा।
- मध्य प्रदेश (19 नवंबर-मध्यम बारिश की चेतावनी): इंदौर, भोपाल, दमोह, बालाघाट, विदिशा, बेतुल, रतलाम, सिवनी, मांडला, खंडवा, देवास और हर्दा में मध्यम बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की चेतावनी है। वहीं, भोपाल में कल यानी 19 नवंबर को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
Next Story