Success Story of Neha Bora: जंतर मंतर पर छात्रों के आंदोलन ने एक नया इतिहास बना दिया। 26 जुलाई 2026 को हमेशा याद रखा जाएगा। लेकिन जब किसी आंदोलन का इतिहास लिखा जाता है तो उसमें सिर्फ नारे नहीं होते, कुछ ऐसे चेहरे भी होते हैं जो उस आंदोलन की पहचान बन जाते हैं। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन ने नेहा बोरा के रूप में देश को एक ऐसा ही चर्चित चेहरा दिया। एक ऐसी छात्र नेता, जिसने ना सिर्फ अपने दमदार भाषणों बल्कि अपने संघर्षों, धैर्य और 23 दिनों की भूख हड़ताल से देशभर के लाखों युवाओं का ध्यान अपनी ओर खींचा। आज बात नेहा बोरा के सक्सेस स्टोरी की, जो एक मिसाल बनी गई हैं।