अमेरिका या ब्रिटेन के जेट इंजन में क्या अंतर है, भारत अपने स्वदेशी AMCA जेट के लिए किस पर करे भरोसा?

Newspoint
नई दिल्ली: पूरी दुनिया में विमानों के इंजन के लिए मारा-मारी मची हुई है। फिलहाल बड़े वाइडबॉडी इंजन मार्केट में अमेरिका की जनरल इलेक्ट्रिक एयरोस्पेस (GE Aerospace) और ब्रिटेन की रॉल्स-रॉयस (RR) का दबदबा है। इस बीच, खबर है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज और ब्रिटिश एयरो-इंजन बनाने वाली बड़ी कंपनी रॉल्स-रॉयस ने भारत के एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (AMCA) के लिए स्वदेशी कॉम्बैट-एयरक्राफ्ट इंजन को मिलकर बनाने और उसका उत्पादन करने के अपने रणनीतिक इरादे की घोषणा की है। इससे पांचवीं पीढ़ी के इस स्टील्थ फाइटर जेट के इंजन की दौड़ में एक नया दावेदार शामिल हो गया है।
Hero Image