आज का मौसम 24 जून 2026: 14 घंटों के अंदर 18 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, 80 की स्पीड से चलेगी हवा, आंधी-तूफान का IMD अलर्ट
आज का मौसम 24 जून: देश के बड़े हिस्से में आज दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के एक्टिव रहने की उम्मीद है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 18 राज्यों खासकर पश्चिमी तट और पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश का अनुमान लगाया है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में बिजली कड़कने की संभावना है। राजधानी में 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। आंधी-तूफान आने की संभावना है। बिहार में कुछ जगहों पर 60 किमी/घंटा तक की रफ्तार वाली तेज हवाओं के साथ जोरदार आंधी-तूफान आ सकता है।

Next Story