'दिल्ली आने से पहले जान लें यह अपडेट', सीजेपी प्रदर्शन के कारण 10 अक्टूबर को सुबह 4 से दोपहर 2 बजे तक ट्रेनें बंद
नई दिल्ली: चुनाव आयोग में कथित गड़बड़ियों और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग से शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। जहां एक तरफ विपक्ष ने पहले ही ECI और CEC के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। वहीं दूसरी तरफ सीजेपी ने भी 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर मंतर पर CEC के इस्तीफे की मांग करते हुए प्रदर्शन करने का ऐलान कर दिया है। इसी कड़ी में इंडियन रेलवे ने 10 अक्टूबर को राजधानी दिल्ली में प्रवेश करने वाली ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है। ऐसे में लोगों के मन में एक ही सवाल आ रहा होगा कि कौन कौन ट्रेनें रद्द हुई है। तो चलिए जानते हैं उनके बारे में।

कल दिल्ली में कौन से रेलवे स्टेशन बंद होंगेइंडियन रेलवे ने 10 अक्टूबर को होने वाले सीजेपी के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली के रेलवे स्टेशनों को पूरी तरह बंद करने की घोषणा नहीं की है। लेकिन रेलवे ने राजधानी के दो प्रमुख नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और हजरत निजामुद्दीन पर कल सुबह चार बजे से दोपहर 2 बजे तक स्टेशनों पर आने वाली सभी ट्रेनों पर रोक लगा दी है।
सभी मेल और एक्सप्रेस रद्दरेल मंत्रालय के अनुसार 9 अक्टूबर दोपहर 2:00 बजे के बाद अपने प्रस्थान बिंदु से चलने वाली उन सभी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है जो 10 अक्टूबर को सुबह 4:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे के बीच नई दिल्ली या हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पहुंचने वाली थीं।
कौन सी ट्रेनें हुईं रद्दआपको बता दें कि इंडियन रेलवे ने जिन ट्रेनों को रद्द किया है उनमें पश्चिम बंगाल से चलने वाली दो राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों 12301 हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस और 12313 सियालदह-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस शमिल हैं। इसके साथ ही दो ट्रेनों के समय में बदलाव किया है।
कल किन ट्रेनों का बदला समय9 अक्टूबर शाम 5 मुंबई से 12951 MMCT - NDLS तेजस राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन और 9 अक्टूबर को शाम 5:10 बजे चलने 12953 मुंबई सेंट्रल-हजरत निजामुद्दीन ट्रेन के समय में पांच घंटों का बदलाव किया है।
ये ट्रेनें भी हुईं रद्दइसके अलावा 9 अक्टूबर को शाम 3.30 बजे अंबेडकर नगर से चलने वाली ट्रेन नंबर 20155 डॉ. अंबेडकर नगर-नई दिल्ली और 9 अक्टूबर को शाम 5 बजे इंदौर से दिल्ली आने वाली ट्रेन नंबर 12415 इंदौर- नई दिल्ली, ट्रेन नंबर 09309: इंदौर-हजरत निजामुद्दीन,ट्रेन नंबर 12247: बांद्रा टर्मिनस-हजरत निजामुद्दीन,ट्रेन नंबर 12957 साबरमती-नई दिल्ली को भी रद्द कर दिया है।

Next Story