कल का मौसम 11 जुलाई: 19 घंटे के अंदर 20 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट, 80 की रफ्तार से हवा; IMD अपडेट

Newspoint
कल का मौसम 11 जुलाई 2026: देश में मानसून की तेज रफ्तार अब आसमानी आफत बनकर गिर रही है। इधर मौसम विभाग ने कल यानी 11 जुलाई के लिए दिल्ली, यूपी, सहित 20 राज्यों के लिए भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी कर दी है। इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा चलेगी। लोगों को बेहद सावधान रहने की सलाह दी गई है। उत्तर भारत में जहां भारी बारिश और आंधी का सबसे अधिक प्रहार देखा जा रहा है, वहीं पूर्वी भारत में भी बारिश-तूफान का कहर देखा जा रहा है। मछुआरों को समुद्री इलाके से हटकर सुरक्षित जगहों पर जाने की सलाह दी गई है। वहीं किसानों को खुले खेतों में जाने से बचने से परहेज करने के लिए कहा गया है।
Hero Image

वहीं, पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन के चलते यात्रा करने में लोगों को परेशानी आ रही है। यात्रा करने से पहले एक बार मौसम विभाग का अपडेट जरूर पढ़ लीजिए। इसके अलावा पूर्वी भारत में आकाशीय बिजली और वज्रपात कहर बरपा सकता है। वहीं, मध्य उत्तर प्रदेश के इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र मौजूद है। इसके साथ ही गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल और उससे सटे बांग्लादेश के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। तो चलिए हम आपलोगों को बताते हैं कि कल यानी 11 जुलाई को देश के अन्य राज्यों में मौसम कैसा रहेगा। हम जिलावार भी बारिश का हाल बताएंगे।