दुनिया की छत हिमालय के पार चीन दिखा सकता है ताकत, नदियों को भी करेगा कंट्रोल! एक्सपर्ट ने भारत को किया अलर्ट

Newspoint
नई दिल्ली: चीन दुनिया में खुद को सबसे ताकतवर देश दिखाने के लिए अपने पड़ोसियों के ऊपर हमेशा दबाव बनाने की कोशिश में लगा रहता है। इतना ही नहीं वह ताइवान, दक्षिण-चीन सागर, पूर्वी चीन सागर और भारत के भी कुछ हिस्सों पर कब्जा जमाने के लिए कोई न कोई साजिश रचता रहता है। इन सब के बीच अब इंडियन डिफेंस एक्सपर्ट ब्रह्मा चेलानी ने भारत को चीन की चालबाजी को लेकर एक बार फिर से अलर्ट कर दिया है। ब्रह्मा चेलानी ने कहा है कि तिब्बत पर नियंत्रण होने के बाद से चीन हिमालय के पार अपनी ताकत दिखा सकता है। सीमा पार बहने वाली नदियों पर भी कंट्रोल कर सकता है।
Hero Image