धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अमित शाह को घेरेगा विपक्ष, संसद में एंटी पेपर लीक बिल पेश होने के बीच 'पुलिस बर्बरता' पर जवाबदेही पर हंगामा संभव

Newspoint
नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े के बाद NEET-UG परीक्षा लीक को लेकर देश भर में हो रहे विरोध प्रदर्शन कुछ कम हो गए हों, लेकिन विपक्ष पीछे हटने के मूड में नहीं है। सोमवार को शुरू होने जा रहे संसद के मानसून सत्र में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की अगुवाई में विपक्ष प्रदर्शनकारी छात्रों पर 'पुलिस की बर्बरता' को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को घेरने की तैयारी में है। वहीं, सरकार पेपर लीक पर सख्त सजा वाला बिल पेश करने की कोशिश करेगी। बीते हफ्ते भी संसद सत्र में कामकाज नहीं हो पाया था।
Hero Image