राहुल गांधी की पुणे रैली सिर्फ छात्राओं के लिए, 22 अगस्त को होगा 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम

Newspoint
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत पुणे में होने वाले अगले कार्यक्रम को सिर्फ लड़कियों के लिए रखने का ऐलान किया है। यह कार्यक्रम 22 अगस्त को होगा। राहुल ने कहा कि इस बार छात्राएं अपनी बात खुलकर रखेंगी और देश उनकी आवाज सुनेगा।

राहुल ने यह घोषणा सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए की। वीडियो में वह जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वाले कुछ युवाओं से बातचीत करते नजर आए। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान युवाओं के हौसले की तारीफ की और खास तौर पर उन लड़कियों का जिक्र किया, जिनके साथ कथित तौर पर बदसलूकी, गाली-गलौज और हिंसा हुई।
Hero Image