'राहुल गांधी, हमें आपसे...उम्मीद नहीं', भड़की बीजेपी बोली-पहले कांग्रेस शासित राज्यों में आदिवासी हॉस्टलों को जांचें
नई दिल्ली: बीजेपी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को उस पत्र के लिए आलोचना की है, जो उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को आदिवासी छात्रों की चिंताओं के बारे में लिखा था। बीजेपी ने उनसे कहा कि वे पहले कांग्रेस-शासित तेलंगाना और कर्नाटक में आदिवासी कल्याण विभागों और हॉस्टलों के कामकाज की समीक्षा करें।
पहले गलत काम और फिर हंगामा: BJP का आरोप
राहुल गांधी पहले तेलंगाना-कर्नाटक पर ध्यान दें: बीजेपीजवाब में महाराष्ट्र बीजेपी ने सोमवार देर रात X पर एक पोस्ट में कहा कि राहुल गांधी को सबसे पहले तेलंगाना और कर्नाटक में आदिवासी कल्याण विभागों और हॉस्टलों के कामकाज पर ध्यान देना चाहिए, जहां उनकी पार्टी सत्ता में है। साथ ही, पार्टी ने उन पर महाराष्ट्र में आदिवासी स्कूलों से जुड़े कांग्रेस नेताओं को बचाने की कोशिश करने का आरोप भी लगाया।
राहुल गांधी ने फडणवीस को लिखा था पत्र
बीजेपी ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र में जिन आदिवासी स्कूलों के खिलाफ छात्र विरोध कर रहे हैं, उन्हें कांग्रेस नेता चलाते हैं।
कांग्रेस नेता के स्कूल में गर्ल्स बाथरूम में दरवाजे नहीं: बीजेपी
कांग्रेस सत्ता में थी तो गलत तरीके से कब्जा: बीजेपी
राहुल गांधी ने ऐसा क्या कहा था, जिस पर भड़की बीजेपी
पहले गलत काम और फिर हंगामा: BJP का आरोप
- बीजेपी ने राहुल गांधी पर 'पहले गलत काम करने और फिर कार्रवाई होने पर हंगामा करने' का आरोप लगाया और कहा कि महाराष्ट्र सरकार आदिवासी समुदायों और छात्रों की सुरक्षा करने में सक्षम है।
- बीजेपी ने सोमवार देर रात X पर एक पोस्ट में दावा किया कि महाराष्ट्र में कुछ आदिवासी स्कूल, जिनके खिलाफ छात्र विरोध कर रहे हैं वो कांग्रेस नेताओं द्वारा चलाए जाते हैं और राहुल गांधी पर उन्हें बचाने का आरोप लगाया।
राहुल गांधी पहले तेलंगाना-कर्नाटक पर ध्यान दें: बीजेपीजवाब में महाराष्ट्र बीजेपी ने सोमवार देर रात X पर एक पोस्ट में कहा कि राहुल गांधी को सबसे पहले तेलंगाना और कर्नाटक में आदिवासी कल्याण विभागों और हॉस्टलों के कामकाज पर ध्यान देना चाहिए, जहां उनकी पार्टी सत्ता में है। साथ ही, पार्टी ने उन पर महाराष्ट्र में आदिवासी स्कूलों से जुड़े कांग्रेस नेताओं को बचाने की कोशिश करने का आरोप भी लगाया।
राहुल गांधी ने फडणवीस को लिखा था पत्र
- राहुल गांधी ने सोमवार को मुख्यमंत्री फडणवीस से महाराष्ट्र में आदिवासी छात्रों की समस्याओं पर ध्यान देने का आग्रह किया। ये छात्र राज्य-संचालित हॉस्टलों में उम्र सीमा और कथित 'अपमानजनक नियमों' के खिलाफ पिछले 10 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं।
- लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने फडणवीस को लिखे पत्र में उनसे विरोध कर रहे आदिवासी छात्रों से व्यक्तिगत रूप से मिलने और उनकी समस्याओं को जल्द से जल्द हल करने को कहा। इसमें सरकारी हॉस्टलों में रहने के लिए 30 साल की उम्र सीमा लागू करने जैसी कठोर शर्तों में ढील देना भी शामिल है।
बीजेपी ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र में जिन आदिवासी स्कूलों के खिलाफ छात्र विरोध कर रहे हैं, उन्हें कांग्रेस नेता चलाते हैं।
कांग्रेस नेता के स्कूल में गर्ल्स बाथरूम में दरवाजे नहीं: बीजेपी
- बीजेपी ने दावा किया, 'कुछ दिन पहले, एक स्कूल में तीन युवा लड़कियों की मौत हो गई, जिसके डायरेक्टर मारोतराव कोवासे हैं, जो पूर्व कांग्रेस सांसद हैं। उनके बेटे, विश्वजीत कोवासे, गढ़चिरौली जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और स्कूल के सेक्रेटरी हैं।'
- पार्टी ने यवतमाल के एक आश्रम स्कूल (रेसिडेंशियल स्कूल) के निरीक्षण का भी जिक्र किया, जहां लड़कियों के बाथरूम में कथित तौर पर दरवाजे नहीं थे। बीजेपी ने दावा किया कि यह स्कूल पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता वसंत पुरके चलाते हैं।
कांग्रेस सत्ता में थी तो गलत तरीके से कब्जा: बीजेपी
- बीजेपी ने आरोप लगाया कि जब कांग्रेस सत्ता में थी, तो उसने गलत तरीके से इन स्कूलों पर कब्जा किया और उनका गलत इस्तेमाल किया। साथ ही, विपक्षी पार्टी के नेताओं पर आदिवासी समुदायों के शोषण का आरोप भी लगाया।
- सत्ताधारी पार्टी ने ज़ोर देकर कहा कि इन नेताओं के खिलाफ कार्रवाई रोकने की कोशिशें काम नहीं आएंगी।
राहुल गांधी ने ऐसा क्या कहा था, जिस पर भड़की बीजेपी
- इससे पहले, राहुल गांधी ने X पर एक पोस्ट में कहा, 'पुणे में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के दौरान, छात्राओं ने बताया कि हॉस्टल में 30 साल की उम्र की अनावश्यक सीमा, अपमानजनक नियम, असुरक्षित सुविधाएं और महिलाओं के लिए प्रेग्नेंसी चेक जैसे अमानवीय प्रावधान लागू हैं।'
- राहुल गांधी ने छात्रों का मेमोरेंडम और अपना पत्र पोस्ट करते हुए कहा, 'दूर-दराज के गांवों और कस्बों से आने वाली ये छात्राएं कोई खैरात नहीं मांग रही हैं। वे अपने जायज हक की मांग कर रही हैं। उम्मीद है कि आप (फडणवीस) उनसे व्यक्तिगत रूप से मिलेंगे और तुरंत उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे।'
Next Story