'बौरा गए हैं', पूर्व वित्त सचिव सुभाष चंद्र गर्ग पर निशिकांत दुबे का पलटवार, कहा- उस सदमे से नहीं उबर पाए

Newspoint
नई दिल्ली: देश की जीडीपी को लेकर पूर्व वित्त सचिव सुभाष चंद्र गर्ग ने ऐसा दावा किया, जिस पर राजनीति गरमा गई है। उन्होंने कहा कि अगर पिछले साल की जून तिमाही के सकल घरेलू उत्पाद को करीब 86 लाख करोड़ रुपये से घटाकर 80 लाख करोड़ रुपये नहीं किया जाता तो मौजूदा कीमतों पर पहली तिमाही की वृद्धि करीब 2.6 फीसदी ही रहती। सरकार ने पूर्व वित्त सचिव के इन दावों को खारिज किया है। उधर बीजेपी नेता और सांसद निशिकांत दुबे ने सुभाष चंद्र गर्ग के तर्क पर करारा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि बौरा गए हैं।
Hero Image