NCERT की किताब में पहली बार आपातकाल की बात, भड़की कांग्रेस तो बीजेपी बोली उस दौर को याद रखना जरूरी

Newspoint
नई दिल्ली: देश में आपातकाल (Emergency) लागू होने के करीब पांच दशक बाद NCERT ने पहली बार कक्षा 9 की सामाजिक विज्ञान की पाठ्यपुस्तक में इस विषय को शामिल किया है। 'आपातकाल' चैप्टर शामिल किए जाने के बाद राजनीतिक बहस तेज हो गई है। नई पुस्तक 'अंडरस्टैंडिंग सोसाइटी: इंडिया एंड बियॉन्ड' में आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र के सामने आई एक बड़ी चुनौती के रूप में प्रस्तुत किया गया है। कांग्रेस, RJD और समाजवादी पार्टी के नेताओं ने इस फैसले को लेकर केंद्र और एनसीईआरटी पर सवाल उठाए हैं। वहीं बीजेपी ने NCERT के इस फैसले का समर्थन किया है।
Hero Image

NCERT के फैसले का बीजेपी ने किया समर्थन
बीजेपी ने गुरुवार को इमरजेंसी के दौर को काला अध्याय बताते हुए क्लास 9 की सोशल साइंस की किताब में 1975 के समय पर एक सेक्शन शामिल करने के NCERT के फैसले का समर्थन किया। बीजेपी ने कहा कि भारत के संवैधानिक इतिहास में इमरजेंसी के दौर को याद रखना जरूरी है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ऐसा दोबारा कभी न हो।


विपक्ष का आरोप- इतिहास को राजनीतिक नजरिए से पेश करने की कोशिश