भारत को ब्लैकमेल कर रहा अमेरिका, डोनाल्ड ट्रंप की नई टैरिफ धमकी पर भड़के पूर्व राजदूत, मोहन भागवत की सच हुई आशंका

Newspoint
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को लेकर जो नया 25% वाला टैरिफ प्रस्ताव दिया है, उसे पूर्व राजनयिक कंवल सिब्बल ने आर्थिक रूप से ब्लैकमेल करने का तरीका बताया है। सिब्बल अमेरिका में लगभग भारत के राजदूत की हैसियत से काम कर चुके हैं और उनका दावा है कि यह सब भारत की प्रगति रोकने की कोशिश है। बुधवार को ही आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी इसी तरह की आशंका जता चुके हैं।


'भारत को ब्लैकमेल करने का अमेरिकी हथकंडा'अमेरिका ने भारत पर जो 25% टैरिफ लगाने का नया प्रस्ताव दिया है, उसपर वॉशिंगटन में भारतीय दूतावास में नंबर एक (मिशन प्रमुख) की भूमिका निभा चुके पूर्व विदेश सचिव कंवल सिब्बल ने तीखा हमला किया है। उनका कहना है कि 'यह प्रशासन की ओर से भारत को आर्थिक रूप से ब्लैकमेल करने का हथकंडा है।'



भारत पर टैरिफ बढ़ाने का अमेरिकी बहाना
  • दरअसल, अमेरिका की शिकायत ये है कि भारत अपने बाजार की मांग से अधिक उत्पादन क्षमता विकसित कर रहा है।
  • अमेरिका को लगता है कि इससे उसके औद्योगिक हितों को नुकसान हो सकता है। इसलिए उसने यह टैरिफ वाला नया दांव चला है कि अगर भारत के साथ ट्रेड डील नहीं हुआ तो 25% टैरिफ वाला तलवार लटका देगा।
  • जबकि, भारत सरकार के जवाब के अनुसार खुद अमेरिका के कॉमर्स विभाग का कहना है कि भारत के पास इस तरह से ज्यादा उत्पादन क्षमता का कोई ढांचा नहीं है।


भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर लटकी तलवार?कंवल सिब्बल ने अपने एक्स पोस्ट में कहा है कि 'यूनाइटेड स्टेट्स ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव (USTR) का दावा दुर्भावनापूर्ण है। ठीक वैसे ही जैसे टैरिफ को लेकर अमेरिका मनमानी करता रहा है।' उन्होंने आशंका जताई है कि इस निष्कर्ष का संकेत यह भी है कि अब शायद किसी ट्रेडल की संभावना भी नहीं है।


अमेरिका भारत का शीर्ष निर्यात गंतव्य
  • यूनाइटेड स्टेट्स ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव का कहना है कि अगर दोनों देशों के बीच पारस्परिक व्यापार पर सहमति बन जाती है तो प्रस्तावित 25% घटकर 17% तक आ सकता है।
  • तथ्य यह है कि अमेरिका भारत का सबसे बड़ा निर्यात गंतव्य बना हुआ है।
  • चालू वित्त वर्ष के पहले सात महीनों में भारत से 59.52 बिलियन डॉलर के शिपमेंट अमेरिका जा चुके हैं।
  • वित्त वर्ष 2026 की इसी अवधि (अप्रैल से अक्टूबर) में यह आंकड़ा मात्रा 52 बिलियन डॉलर का रहा था।

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने क्या कहा है?बुधवार को महाराष्ट्र के संभाजीनगर में एक कार्यक्रम के दौरान आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा था कि भारत की प्रगति दुनिया की किसी भी शक्ति को पसंद नहीं है। उन्होंने 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने के संकल्प के साथ कहा था कि वैश्विक शक्तियां भारत की प्रगति इसलिए नहीं चाहतीं, क्योंकि इससे उन्हें अपनी दुकानें बंद होने का डर है।



जी20 शिखर सम्मेलन 2026 कहां है?
  • इस साल जी20 शिखर सम्मेलन अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित मियामी में 14 से 15 दिसंबर को होने वाला है।
  • यह 21वां जी20 समिट है, जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल में अमेरिका कर रहा है।
  • जी20 समिट से पहले मियामी में ही 10 से 12 दिसंबर के बीच शेरपाओं की अंतिम बैठक निर्धारित है।