'राहुल गांधी ने अपने नेताओं पर क्यों चुप्पी साधी', हरीश रावत के पीए के ठिकाने पर पड़ा छापा तो बांसुरी स्वराज ने उठाए सवाल
दिल्ली: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज कांग्रेसी नेता हरीश रावत के पीएम पर ईडी की छापेमारी के बाद अब बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने गंभीर सवाल उठाए हैं। बांसुरी ने राहुल गांधी से पूछा है कि वो अपने नेताओं की बात पर चुप्पी को साथ लेते हैं। बांसुरी ने राहुल से पूछा कि वह ऐसे तो छात्रों की बात करते हैं, लेकिन युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों पर कुछ नहीं करते।

मोहब्बत की दुकान में भ्रष्टाचारभाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि ऐसा लगता है कि कांग्रेस पार्टी की तथाकथित मोहब्बत की दुकान में भ्रष्टाचार का कारोबार ही पाया जाता है। राहुल गांधी एक तरफ तो छात्रों की बात करते हैं और दूसरी तरफ इन्हीं की पार्टी के लोग युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करते हैं।
भूपेश बघेल के ओएसडी का जिक्रबांसुरी स्वराज ने कहा कि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के तत्कालीन और अब उनके PA के यहां ED की रेड हुई, ED ने वहां रेड करके कई चीजें बरामद की है। यह कांग्रेस सरकार के भर्ती के तंत्र पर बहुत गंभीर प्रश्न उठाता है। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के तत्कालीन OSD को भी ED ने एक स्कैम में गिरफ्तार किया था। उन्होंने सवाल पूछा कि मैं राहुल गांधी से पूछना चाहती हूं कि आपने अपने नेताओं की बात पर चुप्पी क्यों साधी हुई है।
52 लाख रुपये का बैलेंस फ्रीजहाल ही में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) परीक्षा धांधली में पूर्व सीएम हरीश रावत के निजी सहायक (PA) चंदन सिंह जीना के घर छापा मारा था। छापेमारी के दौरान ईडी को जीना के घर से 32 लाख रुपये नकदी, 12 लग्जरी घड़ियां और 200 ग्राम से ज्यादा सोना मिला था। इसके बाद जीना और उनके परिवार के खातों में 52 लाख रुपये का बैलेंस फ्रीज कर दिया गया था।

Next Story