हमें यह बात नागवार गुजरी है, यह दोस्त को बताना सही; सोनिया गांधी के लेख की तारीफ करते हुए शशि थरूर ने कही ये बात

Newspoint
नई दिल्ली: गाजा के मामले में मोदी सरकार की ' चुप्पी' पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने कहा कि भारत को फलस्तीनियों के समर्थन में स्पष्ट और मुखर रुख अपनाना चाहिए। सोनिया गांधी ने इंडियन एक्सप्रेस के लिए लिखे लेख में संयुक्त राष्ट्र की स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय जांच आयोग की हालिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा किया कि गाजा में बच्चों को सुनियोजित तरीके से निशाना बनाया जा रहा है। सोनिया गांधी के इस लेख की कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने तारीफ की है साथ भारत-इजरायल की दोस्ती पर भी अपनी बात कही है।
Hero Image

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि सोनिया गांधी का एक प्रभावशाली लेख हमारी सामूहिक अंतरात्मा को झकझोरने वाला है। शशि थरूर ने कहा कि हम इजरायल के साथ भारत की मजबूत सुरक्षा और टेक्नोलॉजी पार्टनरशिप का सम्मान करते हैं और उसके सहयोग को महत्व देते हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि गाजा में दुनिया ने जो भयावह मंजर देखा है, उसके सामने हम अपनी नैतिक मान्यताओं को छोड़ दें।