'आमिर शौकीन बदमाश है, उस पर कई केस', त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय कमेंट के आरोपी का परिवार ने भी छोड़ा साथ, भाई बोले-सख्त कार्रवाई हो

Newspoint
नई दिल्ली: त्रिपुरा के एक युवक के खिलाफ नस्लीय और अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में आरोपी आमिर शौकीन के परिजनों ने उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। दिल्ली के कंटेंट क्रिएटर आमिर शौकीन के भाई ने उसके बर्ताव की निंदा करते हुए कहा कि वे पिछले 12-15 सालों से उससे अलग रह रहे हैं। शौकीन के भाई मोहम्मद वसीम रजा ने कहा कि रिश्ते में आमिर शौकीन छोटा भाई लगता है। उसकी गुंडागर्दी के कारण उससे अलग हुए 12-15 साल हो चुके हैं। इस इलाके में उसकी छवि बहुत खराब है। उसने जो कहा और किया, वह पूरी तरह गलत है।
Hero Image

भाई वसीम रजा बोले- हमने आमिर शौकीन से तोड़े रिश्तेआमिर शौकीन के भाई मोहम्मद वसीम राजा ने कहा कि आमिर शौकीन एक बदमाश किस्म का आदमी है, जिस पर कई मामले दर्ज हैं। वह लोगों से जबरन वसूली भी करता है और अवैध तरीके से संपत्तियों पर कब्जा कर लेता है। उसने मेरी संपत्ति पर भी अवैध रूप से कब्जा कर लिया था। हमने 12-14 साल पहले ही उससे सारे रिश्ते तोड़ लिए थे। हम कुल चार भाई हैं।


आमिर शौकीन पर परिवार ने लगाए संगीन आरोप
  • मोहम्मद वसीम रजा ने अपने भाई शौकीन पर आरोप लगाए कि वह नग्न होकर वीडियो बनाता है। वह एक गुंडा है।
  • आमिर शौकीन के भाई ने कहा कि उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
  • उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शौकीन के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं और स्थानीय लोग उसके बर्ताव से परेशान हैं।
  • वसीम रजा ने कहा कि वह सिर्फ गुंडागर्दी करता है और कुछ नहीं। उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।
  • इलाके के लोग उसका समर्थन नहीं करते, बल्कि सब उससे परेशान हैं।
  • उसकी एक बेटी और एक बेटा भी है, हालांकि मुझे उनके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।
शौकीन के एक और भाई आलीशान ने कहा- उसका बर्ताव गलत थाएक और भाई, आलीशान ने भी खुद को इस विवाद से अलग कर लिया और कहा कि शौकीन का बर्ताव गलत था। उन्होंने कहा कि लोग इन सब बातों के बारे में जानते हैं। मैं उसे कुछ नहीं कह सकता। मैं उससे 20 साल बड़ा हूं। अगर कोई ऐसा वीडियो बनाता है, तो जाहिर है कि यह गलत है। कंटेंट क्रिएटर आमिर शौकीन पर एक वायरल वीडियो में त्रिपुरा के युवक के खिलाफ नस्लभेदी और अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप है। इस वीडियो के सामने आने के बाद नॉर्थ ईस्ट में तीखी प्रतिक्रिया हुई और इसकी कड़ी निंदा की गई।

त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर बढ़ा विवादत्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने डीजीपी को दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर काम करने का निर्देश दिया। इस बीच, त्रिपुरा में आमिर शौकीन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। हालांकि, विवाद के बाद शौकीन ने बुधवार को एक माफीनामा वीडियो जारी किया। उसने दावा किया कि वह वीडियो पहले से लिखा ​​हुआ था और उसमें दिखने वाला व्यक्ति उसका परिचित ही था। शौकीन के अनुसार, वह व्यक्ति पहले अहमदाबाद में एक दोस्त के कैफे में काम करता था। उनकी बातचीत का मकसद सिर्फ मजाक करना था, जिसमें दोनों ही शामिल थे। उसने कहा कि उसका इरादा किसी का अपमान करने का बिल्कुल नहीं था।