अयोध्या में माछ-भात दावत पर दंगल: कांग्रेस बोली- अजय राय शाकाहारी, बीजेपी से आए नेता ने स्वागत में बनवाया

Newspoint
नई दिल्ली: अयोध्या में कांग्रेस नेता अजय राय के स्वागत में मछली-भात की दावत पर सियासी बवाल मच गया है। सावन महीने में माछ-भात के आयोजन पर बीजेपी ने सवाल उठाए है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर अटैक करते हुए कहा कि हनुमान गढ़ी में दर्शन करने जाते हैं और मछली खाते हैं। मछली खानी थी तो अयोध्या के बाहर खाते। हालांकि, इस मुद्दे पर कांग्रेस ने भी रिएक्ट किया है। कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद पवन खेड़ा ने कहा कि क्या 'मछली-चावल' का मुद्दा, लोगों को अयोध्या में दान चोरी के मामले को भुला सकता है? उन्होंने कहा कि अजय राय शाकाहारी हैं और अगर वह शाकाहारी न भी होते, तो मछली-भात की दावत में क्या बुराई है?
Hero Image