यूरोप को बड़ा झटका...भारत देसी कंपनियों से खरीदेगा Su-30MKI, हल्के हेलीकॉप्टरों के लिए स्वदेशी गियर और कलपुर्जे

Newspoint
नई दिल्ली: भारत ने स्वदेशी कंपनियों से ही रक्षा साजोसामान खरीदने के लिए आगे कदम बढ़ा दिया है। रक्षा मंत्रालय ने स्वदेशीकरण की छठी लिस्ट जारी की है, जिसमें 405 आइटम शामिल हैं। इन्हें सिर्फ भारतीय सप्लायर्स से ही खरीदा जाएगा। इस लिस्ट में ऐसे कंपोनेंट, सब-सिस्टम, सब-असेंबली, स्पेयर पार्ट्स, लाइन रिप्लेसेबल यूनिट और रॉ मटीरियल शामिल हैं, जिनका स्वदेशीकरण किया जाएगा और बाद में भारतीय इंडस्ट्री से खरीदा जाएगा। हाल ही में अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते इजरायल और रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते यूरोप से विमानों के लिए रबर कंपोनेंट्स और कलपुर्जों की सप्लाई-चेन में कमी की रिपोर्ट्स आई थीं। ऐसे में यह पहल सरकार का बड़ा कदम है।
Hero Image