Iran India BRICS: विदेश मंत्रियों की बैठक के बीच एस जयशंकर से मिले अब्बास अराघची, पश्चिम एशिया संकट पर हुई बात

Newspoint
नई दिल्ली: ब्रिक्स के विदेश मंत्रियों की बैठक के बीच शुक्रवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर और ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची की मुलाकात हुई है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक्स पर पोस्ट करके खुद इस द्विपक्षीय बातचीत की जानकारी दी है।

पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
भारतीय विदेश मंत्री ने अपने पोस्ट में अपने ईरानी समकक्ष अब्बास अराघची से ब्रिक्स बैठक की साइडलाइन में हुई इस बातचीत के बारे में लिखा है, 'दिल्ली में आज सुबह ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची के साथ विस्तृत चर्चा हुई।'
Hero Image



ब्रिक्स में ईरान की भागीदारी की सराहना
इस दौरान विदेश मंत्री ने नई दिल्ली में हो रही ब्रिक्स के विदेश मंत्रियों की बैठक में ईरान की भागीदारी की सराहना की है। पश्चिम एशिया संकट की वजह से भारत में तेल और गैस की सप्लाई बहुत ज्यादा प्रभावित हुई है और समुद्री जलमार्ग की स्थिरता पर गंभीर तरीके से असर पड़ा है।

पीएम मोदी से भी मिल चुके हैं ईरानी विदेश मंत्री
ईरान के विदेश मंत्री ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए तीन दिवसीय भारत यात्रा पर आए हुए हैं। इससे पहले गुरुवार को ईरानी विदेश मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। पश्चिम एशिया संकट के अलावा भारत का ईरान के चाबहार बंदरगाह से भी हित जुड़ा हुआ है, जो मौजूदा संकट की वजह से और उलझा हुआ है।

अमेरिकी 'दादागिरी' मिटाने की बात कर रहा ईरान
  • इससे पहले अब्बास अराघची ने ब्रिक्स की बैठक में सदस्य देशों से अमेरिकी 'दादागिरी' के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया था।
  • उन्होंने कहा था कि ब्रिक्स के कई देशों को अमेरिकी आक्रमकता का किसी न किसी रूप में सामना करना पड़ता है।
  • इसलिए, उन्होंने सभी देशों से इसका सामूहिक तरीके से और ज्यादा ठोस जवाब देने का आह्वान किया।

पश्चिम एशिया संकट का अभी नहीं दिख रहा समाधान
  • 28 फरवरी, 2026 को ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले के बाद से शुरू हुए पश्चिम एशिया संकट का फिलहाल कोई समाधान नहीं दिख रहा है।
  • हालांकि, फिलहाल युद्ध रुका हुआ है, लेकिन ईरान और अमेरिका कोई सहमति वाली डील पर नहीं पहुंच पा रहे हैं।
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बीच-बीच में अपनी धमकी भरे अंदाज से माहौल को गरम करने की कोशिश करते हैं, लेकिन ईरान ने बिना नाम लिए अमेरिका की तुलना 'घायल जानवर' से करके उसकी खिल्ली उड़ाने से भी पीछे नहीं है।