संसद में जयश्री राम नारे के बीच गूंजा अस्सलाम वालेकुम सर, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का ऐसे हुआ अभिवादन

Newspoint
नई दिल्लीः लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा से पहले मंगलवार को अलग ही दृश्य देखने को मिला। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले जैसे ही लोकसभा स्पीकर ओम बिरला आसन पर आए जयश्री राम के नारे और अस्सलाम वालेकुम से उनका अभिवादन किया गया।


ओम बिरला के आसन पर आते ही एक तरफ से जयश्री राम के नारे गूंज रहे थे तो दूसरी से तरफ से अस्सलाम वालेकुम सर की आवाज आ रही थी।

Hero Image


दो बजे तक जब लोकसभा स्थगित हो गईअसल में, नीट पेपर लीक के मसले पर पिछले सप्ताह दिल्ली में प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के संबंध में गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग कर रहे कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे के कारण मंगलवार को लोकसभा की बैठक शुरू होने के पांच मिनट बाद ही दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई।