'AI से बनाई गई तस्वीर तो ठीक से तैयार कर लेते', रामलीला मैदान में भीड़ के दावे पर किरेन रिजिजू ने कांग्रेस का उड़ाया मजाक
नई दिल्ली: रामलीला मैदान में रविवार को इंडिया गठबंधन की रैली की भीड़ को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं। विपक्षी पार्टियां जहां इस जनसैलाब बता रही हैं वहीं, बीजेपी के नेता और मंत्री इसे फ्लॉप शो बता रहे हैं। इसी क्रम में अब केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने एक सोशल मीडिया पोस्ट कर इंडिया गठबंधन की रैली की भीड़ को लेकर मजाक बनाया है। उन्होंने दिखाई गई भीड़ को AI जेनरेटेड इमेज बताया है।

किरेन रिजिजू ने कसा तंजकेंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने तंज कसते हुए लिखा ''रामलीला मैदान में भारी भीड़ दिखाने के लिए, कांग्रेस पार्टी को कम से कम AI से बनी तस्वीर तो ठीक से तैयार करनी चाहिए थी।'' अब किरेन रिजिजू की सोशल मीडिया पोस्ट पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं।
वहीं, एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि यह AI इमेज नहीं है मंत्री जी। आप केंद्रीय मंत्री हैं इस तरह से ट्रोलर्स के निशाने पर मत आइए। वहीं, आशीष शर्मा ने के X यूजर ने लिखा कि वोट चोरी से जादा रिजिजू जी को AI फोटो पड़ी है। मगर आप टॉपिक डायवर्ट नहीं कर सकते और उस फोटो से जादा लोग तो रैली में थे।
सैंटनर नाम के यूजर ने लिखा कि किरेन रिजिजू मुझे आपके लिए बहुत बुरा लग रहा है। क्योंकि आप पूरा जीवन कोशिश करके भी इतने लोगों को लोकतंत्र बचाने के लिए साथ नहीं ला सकते। क्योंकि आप की पार्टी लोकतंत्र के खिलाफ और अडानी-अंबानी के साथ हैं।
बीजेपी नेता सीआर केशवन ने भी उड़ाया 'इंडिया गठबंधन' का मजाकवहीं, बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सीआर केशवन ने अपने एक्स (X) अकाउंट पर इस कार्यक्रम का एक वीडियो शेयर कर राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन का मजाक बनाया है। उन्होने लिखा कि कल INDIA गठबंधन की रैली एक शर्मनाक फ्लॉप शो और पूरी तरह से विफल आयोजन साबित हुई। यह रैली गलत कारणों से वायरल हो गई।
वहां बड़ी संख्या में कुर्सियां खाली थीं और जैसे ही राहुल गांधी ने बोलना शुरू किया, लोग वहां से जाने लगे। राहुल गांधी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह INDI गठबंधन रूपी दिवालिया और विफल बैंक के एक ऐसे 'बाउंस चेक' की तरह हैं, जिसकी कोई कीमत नहीं है। और जिसे हमारे देश ने बार-बार खारिज किया है।
INDI गठबंधन की यह भारी विफलता दिखाती है कि राहुल गांधी और उनके इकोसिस्टम का राष्ट्रीय एकता को तोड़ने वाला अराजक एजेंडा कभी सफल नहीं होगा। कांग्रेस और INDI गठबंधन असल में विफल और खत्म हो चुके लोगों का एक ऐसा समूह है, जो भारतीय लोकतंत्र को बर्बाद करना चाहता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि वे निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनावों में जनता का भरोसा जीतकर जीत हासिल करने में सक्षम नहीं हैं। 'नया भारत' एक मजबूत, जीवंत और लचीला लोकतंत्र है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के शानदार नेतृत्व में, हम 'विकसित भारत' के महान विजन को साकार करेंगे।
रामलीला मैदान का 40 प्रतिशत हिस्सा खाली था: संबित पात्रावहीं एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने दावा किया कि कार्यक्रम स्थल पर मौजूद 28000 कुर्सियों में से लगभग 5000 से 7000 कुर्सियां दोपहर 3:30 बजे से 4 बजे के बीच खाली थीं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि रामलीला मैदान का 40 प्रतिशत हिस्सा खाली था, और इस तरह उन्होंने कांग्रेस के 10 लाख लोगों के जुटने के दावे पर सवाल उठाया।

Next Story