भारत की उड़ी नींद...भट्ठी बने दुनिया के 100 गर्म शहरों में से हमारे 95 शहर, लू से तड़प-तड़पकर मरने लगे कबूतर

Newspoint
नई दिल्ली: प्रचंड गर्मी ने पूरे भारत की नींद उड़ा रखी है। अप्रैल में ही देश के कई जगहों पर पारा 40 डिग्री के पार चला गया है। वहीं, देश अभी से ही भीषण लू चलने लगी है, जिससे देश के कई शहर बेहद गर्म हो गए हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने हीटवेव यानी लू को लेकर चेतावनी दी है कि यह स्थिति उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में अगले तीन दिनों तक बनी रहेगी। हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ क्षेत्र, बिहार और गुजरात में यही हालात बने रहने वाले हैं। AQI.in के अनुसार, झांसी, ओरछा और बालनगीर भारत के सबसे गर्म शहरों में से हैं। वहीं, विंडीडॉट कॉम के अनुसार, सोमवार दोपहर तक नई दिल्ली, अहमदाबाद और गुना का तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया था। वहीं, नागपुर का पारा 42 डिग्री तक चढ़ गया था। बाकी धनबाद, प्रयागराज का तापमान 40 डिग्री के करीब यानी 39 डिग्री तक पहुंच चुका है। दिन में ये तापमान और बढ़ना तय है। भीषण लू की वजह से मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में कबूतरों की भी मरने की खबरें आ रही हैं।
Hero Image


भीषण लू अभी और चलेगी, घर से कम निकलें
  • न्यूज 18 की रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत में मौजूदा हीटवेब का असर उत्तरी, मध्य और पूर्वी क्षेत्र के बड़े हिस्से पर पड़ रहा है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और ओडिशा में तापमान सामान्य से काफी ऊपर चला गया है। इन राज्यों के कई जिले तो भट्ठी की तरह बेहद गर्म हो गए हैं।
  • दरअसल, लू तभी चलती है, जब मैदानों में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच जाता है। कई एक्सपर्ट ने घरों में रहने की सलाह दी है और खान-पान में तली-भुनी और मसालेदार चीजों से बचने की सलाह दी है। गर्मियों से बचने के लिए तरल पदार्थ लेने की सलाह दी गई है।



IMD ने क्या दी है चेतावनी, जानना जरूरी है
  • भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने संकेत दिए है कि आने वाले दिनों में पूरे उत्तर पश्चिमी, मध्य और पूर्वी भारत में लू की स्थिति बनी रहेगी। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी तापमान ज्यादा बढ़ सकता है।
  • IMD की 27 अप्रैल, 2006 की बुलेटिन में साफ तौर पर कहा गया है कि सूखी उत्तर पश्चिमी हवाएं, साफ आसमान और कड़ी धूप की वजह से भारत में इस वक्त लू चल रही है। देश के कुछ हिस्सों में रात का तापमान भी काफी ज्यादा है, जिससे राहत की उम्मीद कम ही है।

दुनिया की 100 सबसे गर्म शहरों में से 95 भारत में
इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया के सबसे 100 गर्म शहरों में से 95 शहर भारत में ही हैं। इसमें मध्य भारत से होकर गंगा के मैदानों तक कई शहरों में तापमान 40 डिग्री तक पहुंच चुका है। वहीं, कहीं-कहीं यह 45 डिग्री के पास पहुंच सकता है।

दिल्ली से लेकर देश के बड़े शहरों में तापमान (27 अप्रैल, सुबह 12 बजे तक)
  • दिल्ली: 40 डिग्री
  • गुना: 40 डिग्री
  • अहमदाबाद: 40 डिग्री
  • नागपुर: 42 डिग्री
  • जोधपुर: 39 डिग्री
  • भुवनेश्वर: 35 डिग्री
  • धनबाद: 39 डिग्री
  • प्रयागराज: 39 डिग्री
  • हैदराबाद: 38 डिग्री
  • बेंगलूरू: 34 डिग्री
  • मदुरै: 37 डिग्री
  • मुंबई: 32 डिग्री

छिंदवाड़ा में तड़प-तड़पकर हो रही कबूतरों की मौत
  • मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के परासिया क्षेत्र में भीषण गर्मी और लू पशु-पक्षियों के लिए जानलेवा बनती जा रही है। बीते रविवार को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे पेंचवेली स्कूल से भंडारिया जाने वाले मार्ग में सड़क पर कई कबूतर तड़पते हुए गिरे मिले।
  • इनमें से कई कबूतरों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। छिंदवाड़ा में भी पारा 40 डिग्री के आसपास हो चुका है। ऐसे वक्त में इंसान के साथ-साथ पशु-पक्षियों में भी डिहाइड्रेशन हो जाता है, जिससे उनकी मौत हो जाती है।


धनबाद में धरती फटी, समा गए 20-25 घर
हाल ही में झारखंड के धनबाद जिले के बाघमारा-कतरास के सोनारडीह स्थित टांडाबस्ती में एक महीने के भीतर तीसरी बार हुए भीषण धरती धंसने से पूरी बस्ती को उजाड़ कर रख दिया है। रात में गहरी नींद के दौरान एक जोरदार धमाके के साथ धरती फटी और देखते ही देखते 20-25 घर पाताल में समा गए।